Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल से अब अमेरिका सिर्फ दो घंटे दूर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > देश-दुनिया > भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल से अब अमेरिका सिर्फ दो घंटे दूर
देश-दुनिया

भारत की हाइपरसोनिक मिसाइल से अब अमेरिका सिर्फ दो घंटे दूर

editor
editor Published June 21, 2025
Last updated: 2025/06/21 at 11:26 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नई दिल्ली। भारत अब हाइपरसोनिक मिसाइल तकनीक में इतिहास रचने की ओर बढ़ रहा है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने घोषणा की है कि भारत की अपनी हाइपरसोनिक मिसाइल अगले दो से तीन वर्षों में सेना के बेड़े का हिस्सा बन सकती है। इस मिसाइल की रफ्तार आवाज से पांच गुना अधिक — करीब 6,174 किलोमीटर प्रति घंटा — होगी और यह 2,000 किलोमीटर तक लक्ष्य भेदने में सक्षम होगी। इससे पाकिस्तान पूरी तरह और चीन का बड़ा हिस्सा भारत की मारक क्षमता में आ जाएगा।

डीआरडीओ के प्रमुख डॉ. समीर वी. कामत ने एक समाचार चैनल से बातचीत में बताया कि भारत इस दिशा में उल्लेखनीय प्रगति कर चुका है। हाइपरसोनिक टेक्नोलॉजी डेमॉन्स्ट्रेटर व्हीकल (HSTDV) के सफल परीक्षण के बाद भारत इस तकनीक में मजबूत स्थिति में पहुंच चुका है। नवंबर 2023 में ओडिशा में लंबी दूरी की हाइपरसोनिक मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया गया था।

इस मिसाइल में स्वदेशी रूप से विकसित स्क्रैमजेट इंजन का प्रयोग किया गया है, जो हवा से ऑक्सीजन लेकर ईंधन जलाता है। यह क्रूज मिसाइल बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरती है और इतनी तेज गति से चलती है कि न तो इसे रडार पकड़ सकता है और न ही दुश्मन इसे समय रहते नष्ट कर सकता है।

मिसाइल के दिशा में भी बदलाव संभव है, यानी एक बार लक्ष्य तय करने के बाद भी मिशन में रणनीतिक बदलाव किया जा सकता है। इसकी सटीकता इतनी अधिक है कि निशाना चूकने की संभावना लगभग शून्य है।

- Advertisement -

जानकारों के अनुसार, हाइपरसोनिक तकनीक भारत को वैश्विक रणनीतिक ताकतों के बीच अग्रणी बना सकती है। अमेरिका, रूस, चीन और भारत — यही चार देश वर्तमान में इस तकनीक पर कार्य कर रहे हैं। एक बार यह मिसाइल ऑपरेशनल हो जाती है, तो भारत से अमेरिका की 12,500 किलोमीटर की दूरी सिर्फ दो घंटे में तय की जा सकेगी, जो अब तक 16 घंटे लगते थे।

यह तकनीक भारत के रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और वैश्विक सैन्य ताकत बनने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।


Share News

editor June 21, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

स्कूटी योजना में बड़ा बदलाव, अब छात्राओं को सीधे खाते में मिलेगी राशि
बीकानेर
बीकानेर के पारीक मोहल्ले में जल संकट गहराया, गंदे पानी से बढ़ी परेशानी
बीकानेर
पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव
देश-दुनिया
राजस्थान में मौसम सुहाना, आंधी-बारिश से तापमान में गिरावट
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट को बम धमकी से हड़कंप, प्रशासन अलर्ट
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में नेत्र मशीन दो साल से बंद, मरीज परेशान
बीकानेर
नापासर में बस संचालन बदला, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
बीकानेर
मजदूर दिवस पर रेलकर्मियों का सम्मान, बीकानेर में आयोजित समारोह
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

पुराने एंड्रॉयड फोन्स पर WhatsApp होगा बंद, 8 सितंबर 2026 से बड़ा बदलाव

Published May 6, 2026
देश-दुनिया

तमिलनाडु में विजय की एंट्री से बदला खेल, बंगाल में BJP बढ़त

Published May 4, 2026
देश-दुनिया

भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News

Published May 3, 2026
देश-दुनिया

पश्चिम बंगाल में चुनावी तनाव, फाल्टा में विरोध और 285 बूथों पर दोबारा मतदान

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?