Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के 10 शहर लू की चपेट में, जानें सबसे ज्यादा तपता इलाका
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > राजस्थान के 10 शहर लू की चपेट में, जानें सबसे ज्यादा तपता इलाका
राजस्थान

राजस्थान के 10 शहर लू की चपेट में, जानें सबसे ज्यादा तपता इलाका

editor
editor Published June 12, 2025
Last updated: 2025/06/12 at 2:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

उत्तर भारत में प्रचंड गर्मी: कश्मीर से राजस्थान तक लू का कहर, राजस्थान के 10 शहर रेड अलर्ट पर

उत्तर भारत इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। जम्मू-कश्मीर से लेकर राजस्थान तक तापमान रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। बीते 24 घंटे में उत्तर भारत के टॉप 20 सबसे गर्म शहरों की सूची में राजस्थान के 10 प्रमुख शहर शामिल रहे, जिससे स्पष्ट है कि इस बार राजस्थान गर्मी का केंद्र बन गया है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो से तीन दिन और लू की स्थिति बनी रहेगी। कई शहरों में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। खासकर राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में सूर्य की तपिश अपने चरम पर है।

राजस्थान का श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म शहर
राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में लगातार तीसरे दिन तापमान 48 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पूरे देश में सबसे अधिक रहा। इससे पहले जून 2018 में यहां 49.1 डिग्री और 2019 में 49.0 डिग्री तापमान दर्ज हुआ था। 8, 9 और 10 जून को भी लगातार यहां पारा 47 डिग्री से ऊपर रहा।

- Advertisement -

गर्मी से तपते उत्तर भारत के 20 शहर – तापमान (डिग्री सेल्सियस में):

  1. श्रीगंगानगर – 48.0

  2. बठिंडा – 47.6

  3. सिरसा – 46.2

  4. झांसी – 46.2

  5. फलोदी – 45.8

  6. चूरू – 45.8

  7. चित्तौड़गढ़ – 45.7

  8. वनस्थली – 45.2

  9. नारनौल – 45.2

  10. दौसा – 45.2

  11. कोटा – 45.1

  12. बीकानेर – 45.1

  13. अदमपुर – 44.9

  14. अमृतसर – 44.8

  15. हलवारा – 44.8

  16. अलवर – 44.8

  17. पिलानी – 44.7

  18. कानपुर – 44.6

  19. जयपुर – 44.4

  20. जम्मू – 44.4

15 जून से मिल सकती है आंशिक राहत
मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवातीय तंत्र के असर से राजस्थान के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्रों में 15 जून से मानसून पूर्व बारिश की शुरुआत हो सकती है। विंड पैटर्न में हो रहे बदलाव से अगले 48 घंटों में तापमान में हल्की गिरावट और कुछ राहत की उम्मीद की जा रही है। हालांकि, पश्चिमी मैदानी इलाकों में 16 जून तक हीटवेव की स्थिति बनी रह सकती है।


Share News

editor June 12, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान
पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर
बीकानेर
भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी
जयपुर
पानी की टंकी में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
बिजली लाइन सुधारते समय करंट, ठेकाकर्मी समेत तीन गंभीर झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?