Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अतिक्रमण हटाने के बाद भी शहर में क्यों नहीं होता सुधार?
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अतिक्रमण हटाने के बाद भी शहर में क्यों नहीं होता सुधार?
बीकानेर

अतिक्रमण हटाने के बाद भी शहर में क्यों नहीं होता सुधार?

editor
editor Published June 11, 2025
Last updated: 2025/06/11 at 3:08 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर में बीडीए और नगर निगम प्रशासन ने मंगलवार को डाकघर के पास सड़क किनारे से अतिक्रमण हटाया। यह प्रशासन की एक सकारात्मक पहल है, लेकिन केवल एक स्थान पर कार्रवाई करके अभियान रोक देना या इसे अधूरा छोड़ देना शहर को अतिक्रमण से मुक्त नहीं कर सकता।

पहले भी कई बार ऐसी कार्रवाई हुई है, लेकिन उसके बाद स्थिति में कोई स्थायी सुधार नहीं हुआ। इसका मुख्य कारण यह है कि प्रशासन कार्रवाई के बाद मॉनिटरिंग नहीं करता, जिससे अतिक्रमण फिर से वहीँ हो जाता है। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर कार्रवाई का कोई प्रभाव नहीं होगा तो इसे क्यों किया जाता है।

शहर के हर बाजार, गली और सड़क पर अतिक्रमण व्याप्त है, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। कई स्थानों पर दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रख देते हैं, जिससे ग्राहक के लिए वाहन पार्क करना मुश्किल हो जाता है। उदाहरण के तौर पर जस्ससूर गेट रोड और मुरलीधर चौराहा पर शाम के समय फास्ट-फूड और सब्जी के ठेले पूरी सड़क पर फैल जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है और सड़क दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।

इसके अलावा नयाशहर थाना से नत्थूसर गेट तक की सड़क, नत्थूसर गेट से मुरलीधर जाने वाली सड़क, मालियों का बास मार्केट, शहर के अंदरूनी इलाके, केईएम रोड, दाउजी रोड, डाकघर से केईएम रोड और वीर दुर्गादास सर्किल तक की सड़कें अतिक्रमण की समस्या से जूझ रही हैं। कई खाद्य प्रतिष्ठानों के बाहर अवैध वाहन पार्किंग के कारण यातायात बाधित होता है। पूगल रोड पर दुकानदार सड़क की ओर काफी आगे तक फैल गए हैं। गंगाशहर का मुख्य बाजार भी अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या से परेशान है।

- Advertisement -

ऐसे में जरूरी है कि प्रशासन केवल कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि लगातार मॉनिटरिंग कर अतिक्रमण रोकने के ठोस कदम उठाए ताकि शहर की सड़कों से अतिक्रमण पूरी तरह समाप्त हो और आमजन को सुगम आवागमन मिल सके।


Share News

editor June 11, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस ने 3.21 करोड़ के नशीले पदार्थ किए नष्ट
बीकानेर
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर में अलका स्वामी की नई पुस्तक ‘100 बिग क्वेश्चन’ का हुआ विमोचन
बीकानेर
जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित होंगे समाजसेवी चंद्रेश हर्ष
बीकानेर
बीकानेर: 17 लाख के सोने-चांदी के गहनों सहित आदतन चोर गिरफ्तार
बीकानेर
अमेरिका ने ईरान पर ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया
बीकानेर
बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में पुलिस और एनएसयूआई में बवाल
बीकानेर
बीकानेर में जैसलमेर नेशनल हाईवे पर पुलिस बस हादसे का शिकार हुई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने 3.21 करोड़ के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Published June 27, 2026
बीकानेर

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, युवक की दर्दनाक मौत

Published June 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अलका स्वामी की नई पुस्तक ‘100 बिग क्वेश्चन’ का हुआ विमोचन

Published June 27, 2026
बीकानेर

जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित होंगे समाजसेवी चंद्रेश हर्ष

Published June 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?