Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: हीटवेव का कहर: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर, सड़कों पर सन्नाटा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > हीटवेव का कहर: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर, सड़कों पर सन्नाटा
राजस्थानश्रीगंगानगर

हीटवेव का कहर: श्रीगंगानगर बना देश का सबसे गर्म शहर, सड़कों पर सन्नाटा

editor
editor Published June 10, 2025
Last updated: 2025/06/10 at 4:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में तेज गर्मी और लू के चलते हालात बेहद चिंताजनक हो गए हैं। बीते सोमवार को श्रीगंगानगर देश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भीषण गर्मी के कारण लोगों को घरों में ही रहने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिन के समय सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है, जैसे मानो अघोषित कर्फ्यू लगा हो।

प्रदेश के कई इलाकों में भी तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। बीकानेर, चूरू, जैसलमेर, फलोदी और कोटा में भीषण गर्मी ने आम जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों तक राहत की कोई उम्मीद नहीं है।

श्रीगंगानगर में 13 जून तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि हनुमानगढ़, चूरू, जैसलमेर, बीकानेर और कोटा में भी 12 जून तक भीषण लू की आशंका है। जयपुर और कोटा जैसे शहरी क्षेत्रों में भी अधिकतम तापमान 45 डिग्री के आसपास बना रह सकता है।

कोटा में पिछले 24 घंटे में लू से दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। प्रशासन ने लोगों को दिन के समय घरों में रहने और आवश्यक सावधानियाँ बरतने की सलाह दी है।

- Advertisement -

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, श्रीगंगानगर में पिछले एक दशक का सबसे अधिक तापमान 49.1 डिग्री सेल्सियस (1 जून 2018) रिकॉर्ड किया गया था। इस वर्ष भी यह शहर तापमान के रिकॉर्ड के करीब पहुंच गया है।

सोमवार को विभिन्न शहरों में तापमान इस प्रकार दर्ज हुआ:

  • श्रीगंगानगर: 47.3°C

  • बीकानेर: 45.8°C

  • चूरू: 45.6°C

  • जैसलमेर: 45.3°C

  • फलोदी: 45.2°C

  • कोटा: 45.4°C

सूरज की तपिश से हालात इतने खराब हैं कि सूर्यास्त के बाद भी गर्म हवाओं का असर बना रहता है। लोग राहत के लिए कूलर, एसी और छांव का सहारा ले रहे हैं, लेकिन गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

हालांकि, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अगले 48 घंटों में राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्के बादल और आंशिक बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। हरियाणा और उत्तर-पश्चिम राजस्थान में बनने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम के कारण तापमान में थोड़ी गिरावट संभावित है।


Share News

editor June 10, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान
पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर
बीकानेर
भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी
जयपुर
पानी की टंकी में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
बिजली लाइन सुधारते समय करंट, ठेकाकर्मी समेत तीन गंभीर झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?