Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में होगा ड्रीम टू रियलिटी 2.0, जया किशोरी आएंगी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में होगा ड्रीम टू रियलिटी 2.0, जया किशोरी आएंगी
बीकानेर

बीकानेर में होगा ड्रीम टू रियलिटी 2.0, जया किशोरी आएंगी

editor
editor Published June 9, 2025
Last updated: 2025/06/09 at 3:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर: ड्रीम टू रियलिटी 2.0 में जया किशोरी देंगी मोटिवेशनल संदेश, युवाओं को मिलेगा मार्गदर्शन

बीकानेर में रोटरी क्लब रॉयल्स और अपराइज के संयुक्त तत्वावधान में, बीकाजी ग्रुप व आदित्य कैपिटल के प्रमुख सहयोग से “ड्रीम टू रियलिटी 2.0” नामक एक भव्य मोटिवेशनल और स्पिरिचुअल इवेंट का आयोजन किया जा रहा है।

क्लब अध्यक्ष प्रियंका शंगारी ने बताया कि इस कार्यक्रम में देश की प्रसिद्ध वक्ता सुश्री जया किशोरी बीकानेर पधारेंगी और युवाओं, छात्रों व उद्यमियों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन देंगी।

रोटेरियन विपिन लड्ढा ने बताया कि यह कार्यक्रम पूर्व में 11 मई को होना तय था, लेकिन भारत-पाक सीमा विवाद के कारण इसे स्थगित करना पड़ा। अब यह कार्यक्रम 6 जुलाई को शाम 6 बजे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।

- Advertisement -

प्रकल्प चेयरमैन डॉ. विकास पारीक ने कहा कि यह कार्यक्रम युवाओं को नशा व अवसाद जैसे मुद्दों से उबारने और उन्हें सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

वरिष्ठ रोटेरियन भूपेंद्र मिड्ढा ने बताया कि कार्यक्रम से होने वाली बची हुई राशि का उपयोग जनहित में किसी स्थायी सेवा के लिए किया जाएगा।

क्लब अध्यक्ष गोपाल अग्रवाल ने बताया कि “ड्रीम टू रियलिटी” कार्यक्रम का पहला संस्करण पिछले वर्ष सोनू शर्मा के प्रेरक व्याख्यान के साथ आयोजित हुआ था, जिसकी आय से रोटरी क्लब ने शव वाहन सेवा ‘रोटरी स्वर्ग रथ’ शुरू की थी।

इस वर्ष आयोजन की तैयारियों के लिए एक टीम गठित की गई है जिसमें कई युवा सदस्य शामिल हैं। कार्यक्रम में बीकाजी ग्रुप, आदित्य कैपिटल, एमएम ग्रुप, जीवन रक्षा अस्पताल, श्रीराम भुजिया, झकास पापड़, रिद्धि सिद्धि ज्वैलर्स, इंडिया सोलर जैसे कई स्पॉन्सर्स और को-स्पॉन्सर्स सहयोग दे रहे हैं।

संयोजक जगदीप ओबेरॉय ने बताया कि टिकट हेतु इच्छुक लोग 094143 25011 और 076110 11110 पर संपर्क कर सकते हैं।


Share News

editor June 9, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, बीकानेर में कई अधिकारियों के तबादले
बीकानेर
शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ
राशिफल
बीकानेर में स्पा-कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई
बीकानेर
राजस्थान में 11वीं छात्रों को मिलेगा चौथा ऐच्छिक विषय विकल्प
बीकानेर
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश-आंधी अलर्ट, बीकानेर में बढ़ी गर्मी
राजस्थान
खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, बीकानेर में कई अधिकारियों के तबादले

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में स्पा-कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई

Published May 8, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 11वीं छात्रों को मिलेगा चौथा ऐच्छिक विषय विकल्प

Published May 8, 2026
बीकानेर

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?