Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी
crimeदेश-दुनिया

तहव्वुर राणा की न्यायिक हिरासत 9 जुलाई तक बढ़ी

editor
editor Published June 6, 2025
Last updated: 2025/06/06 at 3:34 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर हुसैन राणा की न्यायिक हिरासत को बढ़ाकर 9 जुलाई 2025 तक कर दिया है। शुक्रवार को सुरक्षा कारणों के चलते राणा को वर्चुअल माध्यम से अदालत में पेश किया गया।

सुनवाई के दौरान राणा ने कोर्ट से अपने परिवार से बातचीत करने की अनुमति मांगी। उसके वकील ने अदालत को बताया कि राणा की तबीयत ठीक नहीं है और उसके स्वास्थ्य को लेकर गंभीर चिंताएं हैं। इस पर कोर्ट ने तिहाड़ जेल प्रशासन से 9 जून तक राणा की मेडिकल स्थिति पर रिपोर्ट मांगी है।

साथ ही अदालत 9 जून को उस याचिका पर भी सुनवाई करेगी जिसमें राणा ने अपने परिजनों से बातचीत की अनुमति मांगी है।

गौरतलब है कि इससे पहले 24 अप्रैल को विशेष न्यायाधीश चंदर जीत सिंह ने राणा की यही याचिका खारिज कर दी थी। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी इस मांग का विरोध करते हुए कहा था कि राणा अपने परिजनों से बातचीत के दौरान राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी साझा कर सकता है।

- Advertisement -

राणा को हाल ही में अमेरिका से भारत प्रत्यर्पित किया गया है। वह पाकिस्तानी सेना के मेडिकल कोर का पूर्व अधिकारी है। राणा पर आरोप है कि उसने 26 नवंबर 2008 को मुंबई में हुए आतंकी हमलों की साजिश रची थी। इन हमलों में 166 लोगों की जान गई थी और सैकड़ों घायल हुए थे।

एनआईए की हिरासत से बाहर आने के बाद कोर्ट ने 9 मई को उसे 6 जून तक न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिसे अब 9 जुलाई तक बढ़ा दिया गया है।


Share News
Chat on WhatsApp

editor June 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

RBSE पूरक परीक्षा 14 मई से, शुल्क व आवेदन शेड्यूल जारी
राजस्थान
CBSE 10वीं रिजल्ट 2026 जारी, ऐसे करें ऑनलाइन चेक
राजस्थान
जिला परिषद बीकानेर में हेल्पलाइन सेवा शुरू, योजनाओं की जानकारी अब आसान
बीकानेर
बीकानेर में 16 अप्रैल को कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में ठेकाकर्मियों का आंदोलन समाप्त, मांगों पर बनी सहमति
बीकानेर
बीकानेर: रामपुरा बस्ती में 26 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, जांच जारी
बीकानेर
बीकानेर में स्कॉर्पियो चोरी का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर में 17 अप्रैल से 11 मई तक नहरबंदी, एक दिन छोड़कर जल आपूर्ति
बीकानेर

You Might Also Like

देश-दुनिया

अरुणाचल पर चीन की चाल, भारत का सख्त जवाब – National News

Published April 12, 2026
देश-दुनिया

आशा भोंसले निधन: घर पहुंचा पार्थिव शरीर, यादों में गूंजती रहेगी आवाज – National News

Published April 12, 2026
देश-दुनिया

इस्लामाबाद वार्ता फेल: अमेरिका-ईरान के बीच नहीं बनी सहमति – National News

Published April 12, 2026
देश-दुनिया

होर्मुज पर तनाव बढ़ा, अमेरिका-ईरान के बीच टकराव तेज

Published April 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?