बीकानेर में कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना और देवनारायण छात्रा स्कूटी वितरण योजना (2024-25) के तहत बड़ा बदलाव किया गया है। अब चयनित छात्राओं को स्कूटी देने के बजाय डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जाएगी।
यह निर्णय स्कूटियों की आपूर्ति में देरी, पंजीकरण की लंबी प्रक्रिया और भंडारण से जुड़ी समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। इस नई व्यवस्था को वित्त विभाग से भी मंजूरी मिल चुकी है।
राज्य सरकार द्वारा 26 मई 2025 को जारी स्थायी वरीयता सूची के तहत चयनित 25,977 छात्राओं की पात्रता की जांच नियमानुसार जारी है।
जिला नोडल अधिकारी और राजकीय कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. मंजुश्री गुप्ता के अनुसार, चयनित छात्राओं को अपने ऑनलाइन आवेदन में बैंक से जुड़ी पूरी जानकारी अपडेट करनी होगी। इसमें खाता धारक का नाम, बैंक का नाम, खाता संख्या, आईएफएससी कोड और मोबाइल नंबर शामिल हैं। साथ ही बैंक पासबुक या कैंसिल चेक की स्पष्ट कॉपी भी अपलोड करनी होगी।
- Advertisement -
