Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर में हादसा, लूट और आत्महत्या की घटनाएं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बीकानेर में हादसा, लूट और आत्महत्या की घटनाएं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप
बीकानेर

बीकानेर में हादसा, लूट और आत्महत्या की घटनाएं, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

editor
editor Published June 6, 2025
Last updated: 2025/06/06 at 3:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिले में गुरुवार को अलग-अलग स्थानों पर तीन गंभीर घटनाएं सामने आईं—एक सड़क हादसा, एक विवाहिता से मारपीट व लूट का मामला और एक आत्महत्या, जिसमें मृतक की बहन ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

हादसा: तेज रफ्तार इनोवा ने मारी टक्कर, एक घायल
गांव रीड़ी से बारात लेकर निकली इनोवा कार बाना के पास स्थित जीएसएस के पास सामने से आ रही मारुति सियाज से टकरा गई। सियाज में सवार बैंक कर्मी श्रीडूंगरगढ़ से बीदासर जा रहे थे। आमने-सामने की टक्कर में सियाज में बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि इनोवा के एयरबैग खुलने से उसमें सवार बाराती सुरक्षित बच गए। इनोवा का ड्राइवर हादसे के बाद मौके से फरार हो गया। दूल्हे को दूसरे वाहन से भेजा गया और पुलिस को सूचना दी गई।

मारपीट और लूट: विवाहिता को पीटकर लूटा गया सोने का फूलड़ा व मोबाइल
जसरासर क्षेत्र में एक विवाहिता पूजा पुत्री भैराराम प्रजापत ने रिपोर्ट दी कि 5 जून को सुबह वह अपनी बहन निरमा के साथ सामान लेने निकली थी। रास्ते में चेनादेवी, चीकू और सीता ने निरमा को पकड़कर मारपीट की। विरोध करने पर पूजा को भी कुल्हाड़ी से मारा गया, जिससे उसके सिर से खून बहने लगा। आरोप है कि हमलावरों ने निरमा के गले से सोने का फूलड़ा तोड़ लिया और मोबाइल भी छीन लिया। उनकी मां चुका देवी को भी पीटा गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या: पत्नी के जाने के बाद युवक ने की खुदकुशी, परिवार ने लगाए आरोप
सदर थाना क्षेत्र के राणीसर बास निवासी सूर्या वाल्मीकि ने पत्नी के पीहर चले जाने के बाद घर में आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि सूर्या शराब पीने का आदी था और पत्नी के साथ मारपीट करता था। पत्नी के चले जाने के बाद उसने फांसी लगाई। उसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की बहन पूजा ने आरोप लगाया कि भाभी मंजू घर से जेवर व पैसे लेकर चली गई और जब इस संबंध में पुलिस में शिकायत की गई तो उसे घरेलू मामला बताकर नजरअंदाज कर दिया गया। इस लापरवाही को लेकर परिजन थाने में प्रदर्शन पर उतर आए, जिन्हें बाद में समझाइश देकर शांत किया गया। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

Share News

editor June 6, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, बीकानेर में कई अधिकारियों के तबादले
बीकानेर
शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ
राशिफल
बीकानेर में स्पा-कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई
बीकानेर
राजस्थान में 11वीं छात्रों को मिलेगा चौथा ऐच्छिक विषय विकल्प
बीकानेर
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश-आंधी अलर्ट, बीकानेर में बढ़ी गर्मी
राजस्थान
खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, बीकानेर में कई अधिकारियों के तबादले

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में स्पा-कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई

Published May 8, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 11वीं छात्रों को मिलेगा चौथा ऐच्छिक विषय विकल्प

Published May 8, 2026
बीकानेर

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?