Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान के IAS अधिकारी के दस्तावेजों की केंद्र सरकार करेगी जांच
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान के IAS अधिकारी के दस्तावेजों की केंद्र सरकार करेगी जांच
बीकानेर

राजस्थान के IAS अधिकारी के दस्तावेजों की केंद्र सरकार करेगी जांच

editor
editor Published May 30, 2025
Last updated: 2025/05/30 at 3:07 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

केंद्र सरकार का कार्मिक मंत्रालय राजस्थान के आईएएस अधिकारी रवि कुमार सिहाग सहित कई अन्य आईएएस, आईपीएस और आईआरएस अधिकारियों के नियुक्ति के समय प्रस्तुत दस्तावेजों की जांच कर रहा है। इनमें से कई प्रकरण राजस्थान से भी जुड़े हुए हैं।

मध्यप्रदेश कैडर के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि कुमार सिहाग के आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के प्रमाण पत्र और आय प्रमाण पत्र की सत्यता को लेकर केंद्र सरकार ने राजस्थान के मुख्य सचिव सुंधाश पंत से रिपोर्ट तलब की है।

कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने राजस्थान सरकार से सिहाग द्वारा 2021 में सिविल सेवा परीक्षा में ईडब्ल्यूएस कोटे का लाभ लेने के लिए प्रस्तुत आय एवं संपत्ति प्रमाण पत्र की प्रामाणिकता की जांच करने को कहा है।

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के निवासी आईएएस रवि कुमार सिहाग का जन्म 2 नवंबर 1995 को हुआ था। उनके पिता रामकुमार सिहाग किसान हैं और मां विमला देवी गृहणी। वे तीन बहनों में इकलौते भाई हैं।

- Advertisement -

सिहाग ने यूपीएससी परीक्षा चार बार दी है। पहली बार 2018 में उन्होंने 337वीं रैंक प्राप्त की थी और भारतीय रक्षा लेखा सेवा (IDAS) कैडर मिला था। दूसरी बार 2019 में 317वीं रैंक के साथ भारतीय रेल यातायात सेवा (IRTS) कैडर मिला। तीसरे प्रयास में 2020 में मुख्य परीक्षा में वे सफल नहीं हो पाए।

चौथे प्रयास में 2021 में उन्होंने 18वीं रैंक हासिल की थी। रवि कुमार सिहाग हिंदी माध्यम के उम्मीदवार थे और इसी वर्ष हिंदी मीडियम के टॉपर बने थे।

केंद्र सरकार द्वारा जारी जांच से जुड़े मामले को लेकर राजस्थान सरकार जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी।


Share News

editor May 30, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, बीकानेर में कई अधिकारियों के तबादले
बीकानेर
शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ
राशिफल
बीकानेर में स्पा-कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई
बीकानेर
राजस्थान में 11वीं छात्रों को मिलेगा चौथा ऐच्छिक विषय विकल्प
बीकानेर
राजस्थान के 6 जिलों में बारिश-आंधी अलर्ट, बीकानेर में बढ़ी गर्मी
राजस्थान
खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
चिटफंड और निवेश योजना के नाम पर करोड़ों की ठगी का आरोप
बीकानेर
पट्टा बनवाने के नाम पर 13 लाख की ठगी, मामला दर्ज
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजस्थान पुलिस में बड़ा फेरबदल, बीकानेर में कई अधिकारियों के तबादले

Published May 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में स्पा-कैफे की आड़ में अनैतिक गतिविधियों पर कार्रवाई

Published May 8, 2026
बीकानेर

राजस्थान में 11वीं छात्रों को मिलेगा चौथा ऐच्छिक विषय विकल्प

Published May 8, 2026
बीकानेर

खेलते समय फंदा गले में फंसने से आठ वर्षीय बालिका की मौत

Published May 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?