Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आरसीबी ने सातों अवे मैच जीतकर रचा आईपीएल में इतिहास
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आरसीबी ने सातों अवे मैच जीतकर रचा आईपीएल में इतिहास
बीकानेर

आरसीबी ने सातों अवे मैच जीतकर रचा आईपीएल में इतिहास

editor
editor Published May 28, 2025
Last updated: 2025/05/28 at 10:14 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

आरसीबी ने सातों अवे मैच जीतकर रचा आईपीएल में इतिहास
आईपीएल 2025: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मंगलवार रात लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए लीग चरण के आखिरी मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को चार विकेट से हराकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। यह मैच रोमांच से भरपूर रहा, जिसमें आरसीबी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए एक बड़ा रिकॉर्ड कायम किया।

एलएसजी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान ऋषभ पंत के शानदार शतक (104*) की बदौलत 20 ओवर में 227 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.4 ओवर में 230 रन बनाकर जीत हासिल की। शुरुआत में आरसीबी की स्थिति कमजोर दिख रही थी, जब 11.2 ओवर तक उसके चार विकेट 123 रन पर गिर चुके थे। लेकिन इसके बाद जितेश शर्मा और मयंक अग्रवाल ने अद्भुत साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

जितेश शर्मा ने मात्र 33 गेंदों में नाबाद 85 रन बनाए, जबकि मयंक अग्रवाल ने 23 गेंदों पर नाबाद 41 रन की पारी खेली। दोनों बल्लेबाजों ने एलएसजी के हाथों से जीत छीन ली।

इतिहास में पहली बार सभी अवे मैच में जीत:
आरसीबी की इस जीत के साथ एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना। आईपीएल के एक सीजन में पहली बार किसी टीम ने अपने सभी 7 अवे (बाहर के मैदान पर) मैच जीते हैं। इससे पहले कोई भी टीम ऐसा नहीं कर सकी थी।

- Advertisement -

आईपीएल इतिहास में एक सीजन के अवे मैचों में सर्वाधिक जीत:

  • 7 में से 7 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (2025)

  • 8 में से 7 – कोलकाता नाइट राइडर्स (2012)

  • 8 में से 7 – मुंबई इंडियंस (2012)

अन्य रिकॉर्ड जो इस मैच में बने:

नंबर 6 या उससे नीचे से सबसे ज्यादा स्कोर रन-चेज में (आईपीएल):

  • 85* (33) – जितेश शर्मा (आरसीबी) बनाम एलएसजी, 2025

  • 70* (34) – एमएस धोनी (सीएसके) बनाम आरसीबी, 2018

  • 70* (31) – आंद्रे रसेल (केकेआर) बनाम पीबीकेएस, 2022

  • 70 (47) – कीरोन पोलार्ड (एमआई) बनाम आरसीबी, 2017

  • 68 (30) – ड्वेन ब्रावो (सीएसके) बनाम एमआई, 2018

आईपीएल में सबसे बड़े सफल रन-चेज:

  • 262 – पीबीकेएस बनाम केकेआर, 2024

  • 246 – एसआरएच बनाम पीबीकेएस, 2025

  • 228 – आरसीबी बनाम एलएसजी, 2025

  • 224 – आरआर बनाम पीबीकेएस, 2020

  • 224 – आरआर बनाम केकेआर, 2024

आरसीबी का यह प्रदर्शन न केवल उनके प्रशंसकों के लिए गर्व का क्षण है, बल्कि यह टीम की चैंपियन बनने की मानसिकता को भी दर्शाता है। इस ऐतिहासिक सीजन ने ट्रॉफी की ओर उम्मीदों को मजबूत कर दिया है।


Share News

editor May 28, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर पुलिस ने 3.21 करोड़ के नशीले पदार्थ किए नष्ट
बीकानेर
अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर में अलका स्वामी की नई पुस्तक ‘100 बिग क्वेश्चन’ का हुआ विमोचन
बीकानेर
जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित होंगे समाजसेवी चंद्रेश हर्ष
बीकानेर
बीकानेर: 17 लाख के सोने-चांदी के गहनों सहित आदतन चोर गिरफ्तार
बीकानेर
अमेरिका ने ईरान पर ड्रोन और मिसाइल ठिकानों पर हमला किया
बीकानेर
बीकानेर में पीबीएम अस्पताल में पुलिस और एनएसयूआई में बवाल
बीकानेर
बीकानेर में जैसलमेर नेशनल हाईवे पर पुलिस बस हादसे का शिकार हुई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर पुलिस ने 3.21 करोड़ के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Published June 27, 2026
बीकानेर

अज्ञात वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा, युवक की दर्दनाक मौत

Published June 27, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अलका स्वामी की नई पुस्तक ‘100 बिग क्वेश्चन’ का हुआ विमोचन

Published June 27, 2026
बीकानेर

जिला स्तरीय भामाशाह सम्मान से सम्मानित होंगे समाजसेवी चंद्रेश हर्ष

Published June 27, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?