Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: पहलगाम हमला: देश में गुस्सा, PoK से आतंकी कैंप खाली कर रहा पाकिस्तान
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > पहलगाम हमला: देश में गुस्सा, PoK से आतंकी कैंप खाली कर रहा पाकिस्तान
बीकानेर

पहलगाम हमला: देश में गुस्सा, PoK से आतंकी कैंप खाली कर रहा पाकिस्तान

editor
editor Published April 23, 2025
Last updated: 2025/04/23 at 12:51 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पहलगाम हमला: देश में गुस्सा, PoK से आतंकी कैंप खाली कर रहा पाकिस्तान
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम की बैसरन घाटी में मंगलवार दोपहर करीब 2:45 बजे हुए भीषण आतंकवादी हमले में 27 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक घायल हैं। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के विंग TRF (द रजिस्टेंस फ्रंट) ने ली है। इंटेलिजेंस इनपुट के अनुसार, हमले में दो विदेशी और दो स्थानीय आतंकवादी शामिल थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने हमले से पहले कुछ पर्यटकों से उनका नाम पूछा और कलमा पढ़वाया। उत्तर प्रदेश के शुभम द्विवेदी सहित कई पर्यटकों को निशाना बनाया गया। मृतकों में उत्तर प्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, ओडिशा, नेपाल और यूएई के नागरिक शामिल हैं। हमले के बाद देशभर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।

गृह मंत्री अमित शाह ने हमले में जान गंवाने वालों को श्रद्धांजलि दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सऊदी अरब दौरा बीच में छोड़ बुधवार सुबह भारत लौटकर सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति की आपात बैठक बुलाई है।

पुलवामा हमले के बाद यह अब तक का सबसे बड़ा आतंकी हमला माना जा रहा है। 2019 के पुलवामा अटैक में 40 जवान शहीद हुए थे, जिसकी जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी।

- Advertisement -

इस बार हुए हमले के बाद पूरे देश में गुस्से की लहर है। भाजपा नेता और टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने कहा कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों को कीमत चुकानी होगी, और भारत करारा जवाब देगा।

इस हमले के बाद पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) में आतंकी शिविरों को खाली कराने के आदेश दिए गए हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने LoC पर हाई अलर्ट जारी किया है। पाकिस्तान की सेना और खुफिया एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी लगातार बैठकें कर रहे हैं।

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने इस हमले को कायरतापूर्ण बताया और कहा कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घायल पर्यटकों को हरसंभव सहायता देने और आतंकियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

भारत का इतिहास रहा है कि वह आतंकी हमलों के बाद माकूल जवाब देता है। 2016 के उरी और 2019 के पुलवामा हमले के बाद भारत ने PoK में सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की थी। अब एक बार फिर जवाबी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है, जिससे पाकिस्तान में दहशत का माहौल है।


Share News

editor April 23, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ
बीकानेर
बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
बीकानेर
मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत
बीकानेर
पदोन्नति के बाद 16 आरपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग
बीकानेर
स्कूटी की डिग्गी में हेरोइन सप्लाई करने वाला आरोपी गिरफ्तार
बीकानेर
सिंथेसिस में नीट और जेईई टारगेट बैच 11 मई से शुरू
बीकानेर
उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी
बीकानेर
सिंगल यूज प्लास्टिक की सूचना देने पर मिलेगा इनाम
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पश्चिम बंगाल में सुवेंदु अधिकारी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ

Published May 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में पुलिसकर्मी के घर दूसरी बार चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल

Published May 9, 2026
बीकानेर

मंगल गोचर से बनेगा रुचक योग, दो राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 9, 2026
बीकानेर

पदोन्नति के बाद 16 आरपीएस अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

Published May 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?