Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: गर्मी में बाधित न हो पानी-बिजली, अस्पतालों में बने लू वार्ड: एडीएम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > गर्मी में बाधित न हो पानी-बिजली, अस्पतालों में बने लू वार्ड: एडीएम
बीकानेर

गर्मी में बाधित न हो पानी-बिजली, अस्पतालों में बने लू वार्ड: एडीएम

editor
editor Published April 22, 2025
Last updated: 2025/04/22 at 6:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर।
कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को आयोजित साप्ताहिक समीक्षा बैठक में एडीएम प्रशासन रामावतार कुमावत ने गर्मी के मौसम में बिजली की कटौती से पानी की आपूर्ति प्रभावित न होने देने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली और पीएचईडी विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य कर इस समस्या से निपटने को कहा।

उन्होंने चिकित्सा विभाग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि अस्पतालों में लू और तापघात से पीड़ित मरीजों के लिए अलग वार्ड बनाए जाएं ताकि समय पर उपचार मिल सके। साथ ही उन्होंने बिजली-पानी की समस्याओं से निपटने हेतु संबंधित विभागों के कंट्रोल रूम नंबर 24 घंटे सक्रिय रखने और इनका व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बजट घोषणाओं पर व्यक्तिगत जिम्मेदारी से काम करें अधिकारी
एडीएम ने 2024-25 और 2025-26 की बजट घोषणाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि अधिकारी इन कार्यों को व्यक्तिगत जिम्मेदारी के रूप में लें और प्राथमिकता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि यदि कार्य विभाग स्तर पर ही अटक गए तो आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। अतः अधिकारीगण बजट कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग करें और अन्य विभागों के साथ समन्वय बनाए रखें।

बैठक में उन्होंने पिछले दो वर्षों की लंबित बजट घोषणाओं की विभागवार समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली। साथ ही कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

इन परियोजनाओं की भी हुई समीक्षा
एडीएम ने सांखला रेलवे फाटक, कोटगेट रेलवे फाटक, बीकानेर-कोटपूतली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे (295 किमी), 220/132 केवी जीएसएस निर्माण, क्षतिग्रस्त खाला निर्माण, आईजीएनपी में स्काडा सिस्टम, नागणेची मंदिर के पास ओवरब्रिज, आदर्श सौर ग्राम, स्पाइनल इंजरी सेंटर, प्राथमिक चिकित्सा केन्द्रों का उन्नयन जैसे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की भी समीक्षा की।

इस बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, बीडीए आयुक्त अपर्णा गुप्ता, नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा सहित सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor April 22, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर कांग्रेस सभा में हंगामा, डूडी समर्थकों के नारे से बाधा
बीकानेर
बीकानेर में 15 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश
बीकानेर
लूणकरणसर में खेत की डिग्गी में गिरकर किसान की दर्दनाक मौत
बीकानेर
ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ दो युवक गिरफ्तार
बीकानेर
अब बिना मोबाइल नंबर साझा किए WhatsApp पर कर सकेंगे चैटिंग
बीकानेर
जुलाई में चमकेगी इन पांच राशियों की किस्मत
बीकानेर
एक जुलाई से हटेंगी पेट्रोल-डीजल की पाबंदियां, उपभोक्ताओं को मिलेगी राहत
बीकानेर
बीकानेर में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज होगी संगठन की अग्निपरीक्षा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर कांग्रेस सभा में हंगामा, डूडी समर्थकों के नारे से बाधा

Published June 30, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 15 वर्षीय नाबालिग लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

Published June 30, 2026
बीकानेर

लूणकरणसर में खेत की डिग्गी में गिरकर किसान की दर्दनाक मौत

Published June 30, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में बड़ी कार्रवाई, एमडी के साथ दो युवक गिरफ्तार

Published June 30, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?