Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान बजट 2025 : 150 यूनिट फ्री बिजली, 15 शहरों में रिंग रोड
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान बजट 2025 : 150 यूनिट फ्री बिजली, 15 शहरों में रिंग रोड
बीकानेर

राजस्थान बजट 2025 : 150 यूनिट फ्री बिजली, 15 शहरों में रिंग रोड

editor
editor Published February 19, 2025
Last updated: 2025/02/19 at 11:48 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर | राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आज राजस्थान बजट 2025-26 विधानसभा में पेश किया। इस बजट में आम जनता को राहत देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं।

150 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान

बजट में हर महीने 150 यूनिट मुफ्त बिजली देने की घोषणा की गई है। पहले 100 यूनिट बिजली ही मुफ्त मिलती थी, लेकिन अब इसे 50 यूनिट और बढ़ाया गया है। इसके साथ ही सरकार ने लाभार्थी परिवारों के घरों पर सोलर प्लेट लगाने का निर्णय लिया है। जहां स्थान उपलब्ध नहीं होगा, वहां सामुदायिक सोलर प्लांट लगाकर इसका लाभ दिया जाएगा।

Contents
जयपुर | राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने आज राजस्थान बजट 2025-26 विधानसभा में पेश किया। इस बजट में आम जनता को राहत देने के लिए कई बड़ी घोषणाएं की गईं।150 यूनिट फ्री बिजली का ऐलान15 शहरों में रिंग रोड, जयपुर का बीआरटीएस हटेगापेयजल संकट से निपटने के लिए कदम2030 तक 350 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्यराज्य की जीडीपी बढ़ने का अनुमान

इसके अलावा, राज्य में 5 लाख नए घरेलू बिजली कनेक्शन और 5 हजार नए कृषि कनेक्शन देने का ऐलान भी किया गया है।

15 शहरों में रिंग रोड, जयपुर का बीआरटीएस हटेगा

राज्य के प्रमुख शहरों में ट्रैफिक जाम से राहत दिलाने के लिए बालोतरा, जैसलमेर, झालावाड़, डूंगरपुर सहित 15 शहरों में रिंग रोड बनाए जाएंगे। इसके लिए 50 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है।

साथ ही, जयपुर का बीआरटीएस सिस्टम हटाया जाएगा और जयपुर की सड़कों के विकास के लिए 250 करोड़ रुपए का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है।

- Advertisement -

पेयजल संकट से निपटने के लिए कदम

गर्मियों में जल संकट से निपटने के लिए राज्य सरकार ने 1 हजार नए ट्यूबवेल और 1500 नए हैंडपंप लगाने का फैसला लिया है। साथ ही, पेयजल आपूर्ति को सुचारु बनाए रखने के लिए 1050 तकनीकी कर्मचारियों की संविदा नियुक्ति की जाएगी।

2030 तक 350 बिलियन डॉलर की इकोनॉमी का लक्ष्य

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने कहा कि सरकार 2030 तक राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत देश-विदेश के निवेशकों का विश्वास जीतते हुए 45 लाख करोड़ रुपए से अधिक के समझौते किए गए हैं।

राज्य की जीडीपी बढ़ने का अनुमान

राजस्थान की 2025 में अनुमानित जीडीपी 19.89 लाख करोड़ रुपए होने की उम्मीद जताई गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

राज्य सरकार के इन कदमों से राजस्थान में आर्थिक विकास, बुनियादी ढांचे का विस्तार और जनकल्याण योजनाओं को गति मिलने की उम्मीद है।


Share News

editor February 19, 2025
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा
बीकानेर
होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी
बीकानेर
बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल
बीकानेर
कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी
बीकानेर
बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज में शुरू होगा एमटेक डिजिटल कम्युनिकेशन कोर्स
बीकानेर
बीकानेर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, कई मामलों का हुआ निस्तारण
बीकानेर
गंगाशहर में 40 ग्राम सोना हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर 50 दिवसीय अभियान शुरू
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कोडमदेसर तालाब सूखा, जर्जर दीवारों से हादसे का खतरा

Published May 10, 2026
बीकानेर

होटल कारोबारी को दो करोड़ की रंगदारी मांगने की धमकी

Published May 10, 2026
बीकानेर

बीकानेर जेल में कैदियों के बीच मारपीट, एक बंदी घायल

Published May 10, 2026
बीकानेर

कोलायत के सोलर प्लांट से लाखों की केबल चोरी

Published May 10, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?