Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकेईएसएल ने शहर को रोशन करने के लिए 48 टीमें की तैनात, विद्युत तंत्र के रखरखाव का काम हुआ पूरा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बिजली > बीकेईएसएल ने शहर को रोशन करने के लिए 48 टीमें की तैनात, विद्युत तंत्र के रखरखाव का काम हुआ पूरा
बिजलीबीकानेर

बीकेईएसएल ने शहर को रोशन करने के लिए 48 टीमें की तैनात, विद्युत तंत्र के रखरखाव का काम हुआ पूरा

admin
admin Published October 30, 2024
Last updated: 2024/10/30 at 10:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकेईएसएल ने रोशनी के त्यौहार दीपावली के मौके पर बीकानेर शहर में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं।

बीकेईएसएल के सीओओ जयंत राय चौधरी ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के लिए बीकेईएसएल ने 48 टीमों का गठन किया है, जिनमें फॉल्ट रिपेयर टीम और ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस टीमें शामिल हैं। किसी भी संभावित फॉल्ट या तकनीकी समस्या के समाधान के लिए ये टीमें तत्पर रहेंगी और न्यूनतम समय में बिजली आपूर्ति को बहाल करने का प्रयास करेंगी।

उन्होंने बताया कि विद्युत तंत्र को बेहतर बनाने के लिए बीकेईएसएल ने 48 वितरण ट्रांसफार्मर को अपग्रेड किया है। इसके अलावा व्यापार नगर में 5 एमवीए की जगह 8 एमवीए क्षमता का नया पॉवर ट्रांसफार्मर लगाया गया है। उदासर और आरसीडीएफ में 5-5 एमवीए क्षमता के दो पॉवर ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं।

कंपनी ने सभी 33/11 केवी जीएसएस, 33 केवी और 11 केवी 57 फीडरों और वितरण ट्रांसफार्मरों का आवश्यक रखरखाव किया है।

- Advertisement -

बीकेईएसएल ने अपने सभी अधिकारियों को यह निर्देश दिए हैं कि वे अपने क्षेत्र में निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए तैनात रहे।

सभी बिजलीघरों पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिया गया है कि वे दीपावली के दिन सुबह से ही सतर्क रहें और बिजली आपूर्ति पर निरंतर निगरानी रखें। इसके अलावा उच्चाधिकारी भी सभी बिजली व्यवस्थाओं पर नजर रखेंगे ताकि दीवाली के दौरान उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो और बिजली की सप्लाई निर्बाधरूप से चलती रहे।

चौधरी ने बताया कि इस बार बिजली खपत में करीब 29 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है। दीपावली के दिन करीब 120 मेगावाट बिजली की खपत होने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल दीपावली पर 90 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हुई थी। दीपावली का त्यौहार जल्दी आने और इस बार तापमान में वृद्धि होने से बिजली खपत बढ़ी है।


Share News

admin October 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय
बीकानेर
छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर
बीकानेर चोरी मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद
बीकानेर
बीकानेर के कई इलाकों में बुधवार सुबह बिजली कटौती
बीकानेर
बीकानेर जिला अस्पताल में बनेगा अत्याधुनिक शिशु रोग आईसीयू
बीकानेर
आवारा पशु को बचाने में गई युवक की जान, स्कूटी हादसा
बीकानेर
पेपर लीक के आरोपों के बाद NEET-UG 2026 परीक्षा रद्द
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय

Published May 12, 2026
बीकानेर

छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण

Published May 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

Published May 12, 2026
बीकानेर

बीकानेर चोरी मामले का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार, पूरा माल बरामद

Published May 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?