Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार
crimeबीकानेर

बीकानेर पुलिस की अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, चार आरोपी गिरफ्तार

editor
editor Published October 19, 2024
Last updated: 2024/10/19 at 5:10 PM
Share
Bikaner Police Launches Major Operation Against Illegal Weapons, Four Arrested
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई थाना सदर, जसरासर और जिला विशेष टीम द्वारा संयुक्त रूप से की गई, जिसमें चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनके पास कुल पांच अवैध हथियार थे। गिरफ्तार आरोपियों में से अशोक सोनी पर विभिन्न पुलिस थानों में कुल 24 मामले दर्ज हैं, जबकि आमीन पर नागौर और बीकानेर में 18 मामले दर्ज हैं, जो कई मामलों में वांछित भी है। विकास सारण पर तीन प्रकरण दर्ज हैं और वह पुलिस थाना जसरासर में दहेज के मामले में वांछित है।

पुलिस के अनुसार, इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है, जिससे बीकानेर शहर में अन्य चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करने और अवैध हथियार बरामद करने की संभावना है।

पुलिस ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी अशोक पुत्र मोहनलाल सोनी, जो पुराना शिव मंदिर के पीछे बंगला नगर का निवासी है, से तलाशी लेने पर उसके पास एक अवैध पिस्टल मिली। फूलासर निवासी आरोपी रामचंद खीचड़ के पास एक अवैध देशी पिस्टल और दो खाली मैगजीन बरामद की गईं। नागौर के सदर थाना क्षेत्र के कायमखानियों की ढाणी निवासी आमीन के पास एक अवैध देशी पिस्टल मिली। इसी तरह बज्जू खालसा निवासी विकास सारण के पास दो अवैध देशी पिस्टल और दो अतिरिक्त मैगजीन बरामद हुईं।

इस कार्रवाई में शामिल टीम में प्रशिक्षु आईपीएस विशाल जांगीड, प्रभारी डीएसटी सत्यनारायण गोदारा, थानाधिकारी सदर कुलदीप सिंह, थानाधिकारी जसरासर संदीप कुमार, और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे। इस कार्रवाई में विशेष भूमिका डीएसटी टीम प्रभारी सीआई सत्यनारायण गोदारा और एएसआई दीपक यादव की रही।

- Advertisement -

Share News

editor October 19, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News
बीकानेर
बीकानेर सहित 33 जिलों में मौसम अलर्ट, 4 मई को आंधी-बारिश का खतरा – Bikaner News
राजस्थान
भारत ने लॉन्च किया दुनिया का पहला ऑप्टो-SAR सैटेलाइट, स्पेस में बड़ी छलांग – National News
देश-दुनिया
बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख
बीकानेर
बीकानेर के समता नगर में शराब ठेके के विरोध में उग्र प्रदर्शन, ठेका हटाने की मांग
बीकानेर
बीकानेर में तीसरी पिस्टल की तलाश, पुलिस को खूनखराबे का खतरा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर के खारा में दाल मिल में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान – Bikaner News

Published May 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर में बिजली आपूर्ति मजबूत, 37 टीमें तैनात; नीट में नहीं आई बाधा – Bikaner News

Published May 3, 2026
बीकानेर

बीकानेर पश्चिम विधायक की सीएम से मुलाकात, विकास कार्यों पर जोर – Bikaner News

Published May 3, 2026
बीकानेर

बज्जू में नहर किनारे भीषण आग, बिजली शॉर्ट-सर्किट से हजारों पेड़ जलकर राख

Published May 3, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?