राजस्थान के केकड़ी जिले में नौ लाख रुपये की लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक और एक महिला की भूमिका का खुलासा हुआ है। पुलिस ने लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है और कुछ महत्वपूर्ण सुराग भी हाथ लगे हैं।
घटना छह अक्तूबर की है जब अजमेर के भूडोल गांव के रहने वाले जितेंद्र सांसी श्रीनगर (अजमेर) से छान (टोंक) की ओर अपनी बाइक से जा रहे थे। उनके पास नौ लाख रुपये थे, जो किसी को देने के लिए लेकर जा रहे थे। रास्ते में लोहरवाड़ा गांव के पास एक मंदिर के समीप उन्होंने चाय के लिए रुकने का फैसला किया। वहीं एक महिला और एक युवक उनसे दोस्ताना अंदाज में बातें करने लगे। मीठी-मीठी बातों में उलझाकर उन्होंने जितेंद्र को भरोसे में ले लिया और उसकी बाइक पर बैठ गए।
- Advertisement -
जितेंद्र ने अपने मामा से फोन पर बात भी की, जिसके दौरान लुटेरे भी वहां मौजूद थे। जब जितेंद्र केकड़ी पहुंचे और आगे बढ़ने लगे, तभी लुटेरों ने उसे रोककर अपनी जान-पहचान जताई। उन्होंने कहा कि वे भी छान जा रहे हैं, इसलिए एक साथ यात्रा करें। जितेंद्र उनकी बातों में आकर उन्हें अपनी बाइक पर बैठा लिया।
केकड़ी में ज्योतिबा फुले सर्किल के पास लुटेरों ने अचानक बाइक रोकी और जितेंद्र को धक्का मारकर नीचे गिरा दिया। उन्होंने नौ लाख रुपये से भरा बैग और मोबाइल लेकर फरार हो गए। जितेंद्र ने तुरंत अपने घरवालों को घटना की जानकारी दी।
पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और लुटेरों की खोजबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच में पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं और वे जल्द ही इस लूटकांड को सुलझाने की उम्मीद कर रहे हैं।
