Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सरकारी उठा-पटक में उलझे RAS अधिकारी, पदभार संभालते ही हो रहे ट्रांसफर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > सरकारी उठा-पटक में उलझे RAS अधिकारी, पदभार संभालते ही हो रहे ट्रांसफर
राजस्थान

सरकारी उठा-पटक में उलझे RAS अधिकारी, पदभार संभालते ही हो रहे ट्रांसफर

editor
editor Published October 8, 2024
Last updated: 2024/10/08 at 10:46 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान में अफसरों और सरकार के बीच तालमेल की कमी साफ नजर आ रही है। सोमवार देर शाम को 83 आरएएस अफसरों की ट्रांसफर सूची जारी की गई, जो पिछले एक महीने में तीसरी लिस्ट है। इस बार फिर कुछ अधिकारियों के नाम सामने आए हैं, जिनका बीते 10 महीनों में कई बार तबादला किया जा चुका है।

सोमवार को जारी सूची में कुछ अफसर ऐसे हैं, जिनका बार-बार ट्रांसफर हो रहा है। सरकार यह निर्णय नहीं कर पा रही है कि किन अफसरों को कौन से पद पर तैनात किया जाए, जिससे प्रशासनिक अस्थिरता बनी हुई है।

 

10 महीने में 6 बार तबादला

- Advertisement -

आरएएस अधिकारी अनूप सिंह और अमिता माना का बीते 10 महीनों में छठी बार ट्रांसफर किया गया है। उन्हें पहले सवाई माधोपुर में उपखंड अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया था, लेकिन अब उनका स्थानांतरण बसेड़ी के उपखंड अधिकारी के पद पर कर दिया गया है।

वहीं, अमिता माना को विराटनगर से रूपनगढ़ अजमेर के उपखंड अधिकारी के पद पर भेजा गया है।

5वीं बार बदले गए अफसर

आरएएस अधिकारियों में रामरतन सौंकरिया, बंशीधर योगी, और अशोक कुमार शर्मा का पिछले 10 महीनों में 5वीं बार तबादला किया गया है। इसके अलावा, उदयभानु चारण को चौथी बार ट्रांसफर किया गया है।

पिछले महीने भी दो बार तबादले

पिछले महीने 183 RAS अधिकारियों का तबादला किया गया था, जिनमें से लगभग आधे अधिकारियों का 17 दिन के भीतर ही फिर से तबादला कर दिया गया। एक मामले में आरएएस मुकेश चौधरी का जैसलमेर जिला परिषद के सीईओ पद पर नियुक्ति होते ही उनका ट्रांसफर कर दिया गया। उन्हें डूंगरपुर से जैसलमेर भेजा गया था, लेकिन अब उन्हें पाली जिला परिषद का सीईओ बना दिया गया है।


Share News

editor October 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान
पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर
बीकानेर
भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी
जयपुर
पानी की टंकी में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
बिजली लाइन सुधारते समय करंट, ठेकाकर्मी समेत तीन गंभीर झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?