Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, MP बेनीवाल ने CM भजनलाल पर साधा निशाना
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजनीति > विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, MP बेनीवाल ने CM भजनलाल पर साधा निशाना
राजनीतिराजस्थान

विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप, MP बेनीवाल ने CM भजनलाल पर साधा निशाना

editor
editor Published October 8, 2024
Last updated: 2024/10/08 at 10:52 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर विकास कार्यों में राजनीतिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री द्वारा कई महत्वपूर्ण योजनाओं को अब तक मंजूरी नहीं दी गई है। बेनीवाल ने इसे राजनीतिक द्वेषता करार देते हुए कहा कि यह लोकतंत्र की भावना के खिलाफ है।

 

सांसद बेनीवाल ने 28 सितंबर 2024 को नागौर जिला विद्युत समिति की बैठक का उल्लेख करते हुए बताया कि खींवसर विधानसभा के खजवाना गांव में 33/11 केवी जीएसएस, कुड़छी ग्राम पंचायत के गोदारो की ढाणी में 33/11 केवी जीएसएस और करनू में 132 केवी जीएसएस के नए विद्युत उपकेंद्रों का प्रस्ताव रखा गया था। इसके अलावा, जहां विद्युत लोड अधिक है, वहां अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर लगाने, सौभाग्य योजना में चयनित ढाणियों से 45,000 रुपये का राइडर शुल्क हटाने और बिजली से वंचित ढाणियों में विद्युतीकरण की मांग भी की गई थी।

 

- Advertisement -

बेनीवाल ने यह भी कहा कि विद्युत दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने और आबादी के ऊपर से गुजरने वाली हाईटेंशन लाइनों को दूसरी जगह स्थानांतरित करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन मुख्यमंत्री ने इन सभी प्रस्तावों की अनदेखी की है।

 

सांसद बेनीवाल ने इस राजनीतिक भेदभाव को लोकतांत्रिक प्रणाली के खिलाफ बताया और मुख्यमंत्री को याद दिलाया कि जिला विद्युत समिति का गठन केंद्र सरकार के निर्देशानुसार किया गया था। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा बैठक में लिए गए निर्णयों की अनदेखी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा का उल्लंघन है। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से भी सांसद ने ट्वीट के जरिए इस मुद्दे पर ध्यान देने की अपील की है।


Share News

editor October 8, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

एमजीएसयू में चार नए रोजगारपरक कोर्स शुरू, सत्र 2026-27 से प्रवेश शुरू
बीकानेर
जुलाई में मिलेगा तीन महीने का गेहूं, विभाग ने जारी किए निर्देश
बीकानेर
मंगलवार को विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर
बीकानेर
20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी
राजस्थान
पंचायत चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट में अवमानना याचिका दायर
बीकानेर
भिवानी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन बोरीवली तक ही चलेगी
जयपुर
पानी की टंकी में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत
बीकानेर
बिजली लाइन सुधारते समय करंट, ठेकाकर्मी समेत तीन गंभीर झुलसे
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

20 साल बाद पांचना बांध से नहरों और नदी में छोड़ा गया पानी

Published July 6, 2026
राजस्थान

भूत-प्रेत का डर दिखाकर महिला से 10 लाख की ठगी, मामला दर्ज | Bikaner News

Published July 5, 2026
राजस्थानशिक्षा

कम नामांकन वाले अंग्रेजी माध्यम स्कूलों पर होगा फैसला: दिलावर | Rajasthan News

Published July 5, 2026
Medicalदेश-दुनियाबीकानेरराजस्थान

मालदीव में बीकानेर का बजा डंका: राजेश खत्री, डॉ. प्रियंका और डॉ. अंकुर ‘मास्टर ऑफ होम्योपैथिक अवार्ड’ से सम्मानित

Published July 4, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?