Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चार दिन भूखा-प्यासा रहा शख्स, 200 फीट गहरे कुएं से जिंदा बाहर निकाला गया
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राजस्थान > चार दिन भूखा-प्यासा रहा शख्स, 200 फीट गहरे कुएं से जिंदा बाहर निकाला गया
राजस्थान

चार दिन भूखा-प्यासा रहा शख्स, 200 फीट गहरे कुएं से जिंदा बाहर निकाला गया

editor
editor Published September 30, 2024
Last updated: 2024/09/30 at 4:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

राजस्थान: झुंझनू के बाकली ढाणी में भगवान की कृपा से एक 27 वर्षीय युवक की जान बच गई। राजकुमार सैनी नाम का यह युवक चार दिन तक 200 फीट गहरे कुएं में फंसा रहा, लेकिन उसे जिंदा निकाल लिया गया।

चार दिन पहले, झुंझनू के बाकली ढाणी का रहने वाला राजकुमार सैनी (27) घर से लापता हो गया था। परिजनों ने उसकी खोजबीन की, और अंततः शनिवार रात को उदयपुरवाटी पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। रविवार दोपहर को, राजकुमार के एक रिश्तेदार पूर्णमल सैनी ने डेरिया वाली ढाणी के कुएं के पास से आवाज सुनकर अन्य ग्रामीणों को इकट्ठा किया।

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। मौके पर लॉरिंग मशीन और एंबुलेंस बुलाई गई। ग्रामीणों की मदद से एक घंटे की मेहनत के बाद राजकुमार को सकुशल कुएं से बाहर निकाला गया। हालांकि, इस दौरान उसका एक पैर फ्रैक्चर हो गया है।

गांव के लोगों के अनुसार, कुएं की गहराई 200 फीट से अधिक थी। आदिवासी मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा ने कहा कि, “जो व्यक्ति जान बचाने में सक्षम है, वही सबसे बड़ा होता है। इतनी गहराई में गिरने के बावजूद राजकुमार ने चार दिन भूखा-प्यासा रहकर भी जीवन को जीत लिया। यह कुदरत का करिश्मा है।”

- Advertisement -

ऐसे हादसों में किसी के बचने की खबरें बहुत कम मिलती हैं। घायल राजकुमार को 108 सेवा द्वारा गुढ़ा भेजा गया, जहां से उसे झुंझुनू के BDK अस्पताल में रेफर किया गया। राजकुमार के शरीर पर अन्य कोई चोट नहीं आई, सिवाय उसके पैर के। इस घटना के बाद, सुरेश मीणा किशोरपुरा ने प्रशासन से मांग की है कि ग्रामीण क्षेत्रों में खुले कुएं पर सुरक्षा जाल लगाने का कार्य किया जाए।


Share News

editor September 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 हजार के नकली नोट जब्त
बीकानेर
काम के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीते दो पदक
बीकानेर
युवाओं ने नहर में गिरी दो नीलगायों को बचाया
बीकानेर
वैभव गहलोत ने देशनोक पहुंच करणी माता के किए दर्शन
बीकानेर
बीकानेर में बढ़ा गर्मी का प्रकोप, 25 मई से नौतपा शुरू
बीकानेर
बीकानेर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो इनामी बदमाश गिरफ्तार
बीकानेर
ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी
राजस्थान

You Might Also Like

राजस्थान

ईंधन में लगी चिंगारी बनी तबाही, गांव में अफरा-तफरी

Published May 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में ‘CJP’ का क्रेज बढ़ा, युवाओं का जबरदस्त समर्थन

Published May 21, 2026
बीकानेरराजस्थान

भीषण गर्मी में पेयजल संकट पर वार्डवासियों का फूटा गुस्सा

Published May 19, 2026
बीकानेरराजस्थान

राठी परिवार के प्रयास : पीबीएम में जल समस्या का होगा निवारण, नए ट्यूबवैल का किया भूमि पूजन

Published May 17, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?