Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बेसिक पी.जी. महाविद्यालय की ई-लाईब्रेरी के नये संस्करण का उद्घाटन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बेसिक पी.जी. महाविद्यालय की ई-लाईब्रेरी के नये संस्करण का उद्घाटन
बीकानेरशिक्षा

बेसिक पी.जी. महाविद्यालय की ई-लाईब्रेरी के नये संस्करण का उद्घाटन

admin
admin Published September 28, 2024
Last updated: 2024/09/28 at 3:52 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बेसिक पी.जी. महाविद्यालय की ई-लाईब्रेरी के नये संस्करण का उद्घाटन

ई-लाईब्रेरी नया संस्करण : छात्रों और शोधकर्ताआंे के लिए उन्नत डिजिटल संसाधन

बीकानेर – आज बेसिक पी.जी. महाविद्यालय में डिजिटल ई-लाइब्रेरी के अद्यतन और पुनः उद्घाटन का भव्य आयोजन किया गया। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास, श्री हरिशंकर आचार्य, सहायक निदेशक, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने नवीन उपकरणों एवं अत्याधुनिक तकनीकी से सुसज्जित ई-लाईब्रेरी का फीता काटकर उद्घाटन किया।

महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित ने बताया कि ई-लाईब्रेरी के इस नए संस्करण में अत्याधुनिक डिजिटल तकनीकों के साथ शैक्षणिक संसाधनों का समृद्ध संग्रह प्रदान किया गया है, जिसका उद्देश्य छात्रों, शोधकर्ताओं और संकाय सदस्यों को उच्च गुणवत्ता वाली डिजिटल सेवाएं प्रदान करना है। डॉ. पुरोहित ने बताया कि इस ई-लाईब्रेरी में पाठ्यपुस्तकों, शोध-पत्रों, पत्रिकाओं और संदर्भ सामग्री का डिजिटल संग्रह, जिसे ऑनलाइन एक्सेस किया जा सकता है। इसके साथ-साथ ऑडियोबुक्स, शैक्षिक वीडियो और इंटरेक्टिव कंटेंट उपलब्ध है, जो छात्रों की सीखने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाएंगे। इतना ही नहीं तेज और सुविधाजनक नेविगेशन के साथ उपयोगकर्ताओं को विषयवस्तु खोजने में आसानी हो इसके लिए हाईटेक वाई-फाई की व्यवस्था की गई है। अपने उद्बोधन में महाविद्यालय प्राचार्य ने आगामी योजना बताते हुए कहा कि आने वाले समय में ई-लाइब्रेरी को और अधिक शैक्षिक संसाधनों और तकनीकी नवाचारों से लैस किया जाएगा। इसके माध्यम से महाविद्यालय का लक्ष्य छात्रों को वैश्विक स्तर की शैक्षणिक सेवाएं प्रदान करना है।

- Advertisement -

श्री हरिशंकर आचार्य ने छात्रांे को संबोधित करते हुए कहा कि महाविद्यालय के छात्रों और विद्वानों के लिए यह ई-लाईब्रेरी ज्ञान की अपार संभावनाओं के द्वार खोलती है। डिजिटल युग में शिक्षा और अनुसंधान के नए आयाम स्थापित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यह अद्यतन ई-लाईब्रेरी न केवल शिक्षण और अनुसंधान को प्रोत्साहित करेगी, बल्कि छात्रों और शिक्षकों के लिए एक मजबूत बौद्धिक मंच भी तैयार करेगी। डिजिटल माध्यम से अधिक संसाधनों की उपलब्धता छात्रों को अपने शैक्षिक और शोध उद्देश्यों को बेहतर तरीके से पूरा करने में सहायता करेगी।

श्री रामजी व्यास ने इस प्रकल्प की सराहना करते हुए कहा कि अद्यतन हाईटेक वाचनालय का शुभारंभ गौरवपूर्ण है और यह गौरव इसलिए और भी बढ़ जाता है क्योंकि इस ई-लाईब्रेरी का पुनः उद्घाटन बेसिक के ही पूर्व एल्युमिनी श्री हरिशंकर आचार्य जो कि वर्तमान में सहायक निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के पद पर पहुँच चुके हैं, के कर-कमलों से हो रहा है। ई-लाइब्रेरी की स्थापना प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया की परिकल्पना की दिशा में बेहतरीन प्रयास है। श्री व्यास ने कहा कि ई-लाईब्रेरी का यह अद्यतन संस्करण महाविद्यालय को एक नई ऊँचाई पर ले जाएगा और छात्रों के शैक्षणिक अनुभव को और अधिक समृद्ध बनाएगा।

कार्यक्रम के अन्त में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री रामजी व्यास एवं महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. सुरेश पुरोहित द्वारा मुख्य अतिथि श्री हरिशंकर आचार्य को स्मृति चिह्न एवं उपरना भेंट कर आभार प्रकट किया गया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय स्टाफ सदस्य डॉ. मुकेश ओझा, डॉ. रमेश पुरोहित, डॉ. रोशनी शर्मा, श्री वासुदेव पंवार, डॉ. नमामीशंकर आचार्य, श्रीमती माधुरी पुरोहित, श्रीमती प्रभा बिस्सा, श्रीमती प्रेमलता व्यास, श्रीमती शालिनी आचार्य, श्रीमती प्रीति पुरोहित, सुश्री खुशबू शर्मा, सुश्री समीक्षा हर्ष, सुश्री जाह्नवी पारीक, श्रीमती सीमा शर्मा, श्रीमती संध्या बिस्सा, श्री सीताराम प्रजापत, श्री हितेश पुरोहित, श्री मनमथ केवलिया, श्री पंकज पाण्डे, श्रीमती कृष्णा व्यास, श्री शिवशंकर उपाध्याय आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।


Share News

admin September 28, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

22 मई को बीकानेर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती
बीकानेर
कोटगेट से कोटगेट फाटक तक लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था
बीकानेर
नगर निगम में जन आधार पोर्टल बंद, आमजन के काम अटके
बीकानेर
कोटगेट व सांखला फाटक आरयूबी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, दिसंबर तक पूरा होगा कार्य
बीकानेर
रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या की कोशिश, लोको पायलट की सूझबूझ से बची जान
बीकानेर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 78 हजार के नकली नोट जब्त
बीकानेर
काम के दौरान करंट लगने से युवक की दर्दनाक मौत
बीकानेर
बीकानेर के श्रीकांत बिस्सा ने नेशनल पावरलिफ्टिंग में जीते दो पदक
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

22 मई को बीकानेर के कई क्षेत्रों में 3 घंटे बिजली कटौती

Published May 21, 2026
बीकानेर

कोटगेट से कोटगेट फाटक तक लागू होगी वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था

Published May 21, 2026
बीकानेर

नगर निगम में जन आधार पोर्टल बंद, आमजन के काम अटके

Published May 21, 2026
बीकानेर

कोटगेट व सांखला फाटक आरयूबी प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, दिसंबर तक पूरा होगा कार्य

Published May 21, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?