Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: IMA के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने,देश में इतने डॉक्टर असुरक्षित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > IMA के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने,देश में इतने डॉक्टर असुरक्षित
बीकानेर

IMA के सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने,देश में इतने डॉक्टर असुरक्षित

editor
editor Published August 31, 2024
Last updated: 2024/08/31 at 5:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या को लेकर जारी जनाक्रोश के बीच आईएमए के सर्वे में चिंताजनक बात सामने आई है। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) का अध्ययन बताता है कि एक तिहाई (35.5%) डॉक्टर नाइट शिफ्ट में ‘असुरक्षित या बहुत असुरक्षित’ महसूस करते हैं।

इनमें महिला डॉक्टरों की संख्या ज्यादा है। कुछ डॉक्टरों ने बताया कि वे सुरक्षा के लिए चाकू और पेपर स्प्रे रखती हैं। आईएमए के इस ऑनलाइन सर्वे में 22 राज्यों के 3,885 डॉक्टर शामिल हुए, जिनमें 63% महिला डॉक्टर हैं। इनमें शामिल 85% युवा डॉक्टरों में डर ज्यादा दिखा। 20-30 साल के डॉक्टरों में असुरक्षा की भावना ज्यादा है,इसमें ज्यादातर ट्रेनी या पीजी ट्रेनी हैं।

नाइट ड्यूटी के लिए नहीं है अलग रूम

45% डॉक्टरों ने सर्वे में बताया कि उनके यहां नाइट ड्यूटी के लिए अलग ड्यूटी रूम नहीं है। साथ ही एक-तिहाई ड्यूटी रूम में अटैच शौचालय की सुविधा भी नहीं है, ज्यादातर में प्राइवेसी नहीं होती। 53% ड्यूटी रूम वार्ड या इमरजेंसी वार्ड से 100 से 1000 मी. तक दूर हैं। जो डॉक्टर 35 साल से कम आयु के थे। इनमें से 61% ट्रेनी या पीजी ट्रेनी थे। 24.1% डॉक्टरों ने बताया कि वे खुद को असुरक्षित और 11.4% बहुत असुरक्षित महसूस करते हैं।

- Advertisement -

रूम में वॉशरूम से लेकर प्राइवेसी की कमी

20-30 साल के डॉक्टरों, जिनमें अधिकतर ट्रेनी डॉक्टर हैं, उन्होंने सुरक्षा के निम्नतम स्तर की सूचना दी। रात में 45 प्रतिशत उत्तरदाताओं के पास ड्यूटी रूम तक की पहुंच नहीं थी, जबकि जिनके पास पहुंच थी वे सुरक्षित महसूस करते थे।

सर्वेक्षण में इस बात पर भी प्रकाश डाला गया कि कई ड्यूटी रूम अपर्याप्त थे, इनमें प्राइवेसी की कमी थी और कई रूम में ताले नहीं थे। नतीजतन, डॉक्टरों को अक्सर वैकल्पिक विश्राम क्षेत्र ढूंढना पड़ता था, और ड्यूटी रूम में से वन थर्ड में अटैच बाथरूम का अभाव था।


Share News

editor August 31, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज
देश-दुनिया
रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी
बीकानेर
एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई
बीकानेर
बीकानेर ड्राईपोर्ट परियोजना को मंजूरी, 65 हेक्टेेयर भूमि आवंटित
बीकानेर
14 मई से मिथुन में शुक्र, 5 राशियों को मिलेगा फायदा
बीकानेर
राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय
बीकानेर
छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी

Published May 13, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर ड्राईपोर्ट परियोजना को मंजूरी, 65 हेक्टेेयर भूमि आवंटित

Published May 13, 2026
बीकानेर

14 मई से मिथुन में शुक्र, 5 राशियों को मिलेगा फायदा

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?