Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ग़ज़ा में युद्धविराम पर सहमत हुआ इसराइल, जाने क्या है वजह
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ग़ज़ा में युद्धविराम पर सहमत हुआ इसराइल, जाने क्या है वजह
बीकानेर

ग़ज़ा में युद्धविराम पर सहमत हुआ इसराइल, जाने क्या है वजह

editor
editor Published August 30, 2024
Last updated: 2024/08/30 at 12:35 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

इसराइल, ग़ज़ा में मानवीय मदद पहुंचाने के लिए युद्ध को रोकने पर सहमत हुआ है.

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा है कि ग़ज़ा में बच्चों को पोलियो के टीकाकरण के लिए इसराइल ने युद्ध विराम के लिए रज़ामंदी दे दी है.

डब्ल्यूएचओ के वरिष्ठ अधिकारी रिक पीपरकोर्न ने कहा कि ग़ज़ा पट्टी में चलाए जाने वाले इस टीकाकरण अभियान में छह लाख 40,000 बच्चों को टीका लगाया जाएगा.

रविवार से शुरू हो रहे इस तीन दिवसीय अभियान में ग़ज़ा के मध्य, दक्षिणी और उत्तरी हिस्से को कवर किया जाएगा.

- Advertisement -

युद्ध विराम अभियान के दिन स्थानीय समयानुसार छह बजे से 15.00 बजे तक लागू रहेगा.

यह समझौता ऐसे समय हुआ है, जब संयुक्त राष्ट्र अधिकारियों ने कहा कि एक 10 महीने का शिशु पोलियो की वजह से पक्षाघात का शिकार हो गया. ग़ज़ा में 25 सालों में यह पोलियो का ये पहला मामला है.

इस समय ग़ज़ा में ओरल पोलियो वैक्सीन की 12.6 लाख खुराक उपलब्ध है जबकि चार लाख खुराक जल्द ही पहुंचने वाली है.

इस टीकाकरण अभियान की निगरानी फ़लस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ़ और यूएनआरडब्ल्यूए के साथ मिलकर करेगा. इसमें 2000 स्वास्थ्य कर्मी हिस्सा लेंगे.

डब्ल्यूएचओ का मकसद ग़ड़ा पट्टी में 90 प्रतिशत टीकाकरण करने का है.

डब्ल्यू एचओ का कहना है कि संघर्ष से पहले ग़ज़ा और वेस्ट बैंक में टीकाकरण पर्याप्त था. ताज़ा आंकड़ों के अनुसार 2022 में ग़ज़ा और वेस्ट बैंक में 99 प्रतिशत टीकाकरण था, जोकि पिछले साल घटकर 89 प्रतिशत हो गया था.


Share News

editor August 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज
देश-दुनिया
रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी
बीकानेर
एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई
बीकानेर
बीकानेर ड्राईपोर्ट परियोजना को मंजूरी, 65 हेक्टेेयर भूमि आवंटित
बीकानेर
14 मई से मिथुन में शुक्र, 5 राशियों को मिलेगा फायदा
बीकानेर
राजुवास में 12 जुलाई को होगी प्री-पीजी परीक्षा, परिषद् बैठक में अहम निर्णय
बीकानेर
छात्रावास से अन्नपूर्णा रसोई तक, कलेक्टर ने किया निरीक्षण
बीकानेर
बीकानेर में अनियमितताओं पर 14 मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी

Published May 13, 2026
बीकानेर

एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर ड्राईपोर्ट परियोजना को मंजूरी, 65 हेक्टेेयर भूमि आवंटित

Published May 13, 2026
बीकानेर

14 मई से मिथुन में शुक्र, 5 राशियों को मिलेगा फायदा

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?