Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, यूक्रेन दौरे पर हुई चर्चा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, यूक्रेन दौरे पर हुई चर्चा
बीकानेर

अमेरिकी राष्ट्रपति ने पीएम मोदी से फोन पर की बात, यूक्रेन दौरे पर हुई चर्चा

editor
editor Published August 27, 2024
Last updated: 2024/08/27 at 4:37 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को फोन पर बातचीत की. दोनों नेताओं के बीच यूक्रेन, बांग्लादेश समेत कई क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर बातचीत हुई.

पीएम मोदी ने ये जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दी थी.

वहीं इस बातचीत को लेकर व्हाइट हाउस की तरफ़ से भी बयान जारी किया गया है. साथ ही राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया.

अपने बयान में व्हाइट हाउस ने कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत की. उन्होंने प्रधानमंत्री की हालिया पोलैंड और यूक्रेन यात्रा और सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा पर चर्चा की.

- Advertisement -

बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति (जो बाइडन) ने पोलैंड और यूक्रेन की ऐतिहासिक यात्राओं, जो दशकों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली यात्रा थी और ऊर्जा क्षेत्र सहित यूक्रेन में शांति और मानवीय समर्थन के उनके संदेश के लिए भी प्रधानमंत्री (पीएम मोदी) की सराहना की है.

वहीं राष्ट्रपति जो बाइडन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है.

उन्होंने लिखा, “मैंने प्रधानमंत्री मोदी की पोलैंड और यूक्रेन की हालिया यात्रा पर चर्चा करने के लिए उनसे बातचीत की और शांति के उनके संदेश और यूक्रेन के लिए जारी मानवीय समर्थन के लिए उनकी सराहना की.”

बाइडन ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हमने हिन्द-प्रशांत क्षेत्र में शांति और समृद्धि में योगदान देने के लिए मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है.”

दोनों नेताओं की इस बातचीत को लेकर भारत और अमेरिका ने बयान जारी किए हैं. भारत ने अपने बयान में बांग्लादेश के मसले पर हुई बातचीत की जानकारी दी है. हालांकि अमेरिका की तरफ़ से जारी बयान में बांग्लादेश का कोई ज़िक्र नहीं है.


Share News

editor August 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

लू से बचाव बताने वाले डॉक्टर खुद हीटवेव की चपेट में
बीकानेर
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए सफल
शिक्षा
राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
राजस्थान
ऑपरेशन नीलकंठ में 14 किलो डोडा पोस्त बरामद, कैंपर जब्त
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में मरीज परिजनों को बांटी गई ठंडी लस्सी
बीकानेर
सोना-चांदी पर नई ड्यूटी से बाजार में हलचल तेज
देश-दुनिया
रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी
बीकानेर
एमजीएसयू ने फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट्स पर सख्ती बढ़ाई
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

लू से बचाव बताने वाले डॉक्टर खुद हीटवेव की चपेट में

Published May 13, 2026
बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ में 14 किलो डोडा पोस्त बरामद, कैंपर जब्त

Published May 13, 2026
बीकानेर

पीबीएम अस्पताल में मरीज परिजनों को बांटी गई ठंडी लस्सी

Published May 13, 2026
बीकानेर

रेलवे नौकरी के नाम पर शिक्षक से 30 लाख की ठगी

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?