Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सीएम भजनलाल ने कहां– हम जो कहते है करते है 1 लाख भर्ती निकालने वाले है
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सीएम भजनलाल ने कहां– हम जो कहते है करते है 1 लाख भर्ती निकालने वाले है
बीकानेर

सीएम भजनलाल ने कहां– हम जो कहते है करते है 1 लाख भर्ती निकालने वाले है

editor
editor Published August 14, 2024
Last updated: 2024/08/14 at 6:27 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- हमने बजट में बहुत कुछ दिया है। हम इसी साल 1 लाख भर्ती निकालने वाले हैं। हम जो कहते हैं वो करते हैं। सीएम ने कहा- हम शिक्षकों की भर्ती करेंगे ताकि किसी भी स्कूल-कॉलेज में शिक्षकों की कमी नहीं रहे।

इंदिरा गांधी नहर का पानी ज्यादा से ज्यादा जैसलमेर को मिले, इसके लिए केंद्र सरकार को लिखा है। जैसलमेर में पर्यटन को ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए प्रयास जारी है। साथ ही सभी जगह सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। जैसलमेर के फतेहगढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने ये बातें कही।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पहुंचकर तनोट माता के दर्शन भी किए और भारत-पाक युद्ध के विजय स्तम्भ पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद बबलियानवाला सीमा चौकी पहुंचे और बीएसएफ जवानों से मुलाकात कर उनकी हौसला अफजाई की। सीएम ने बॉर्डर पर तैनात महिला जवानों से राखी भी बंधवाई।

हमने जो कहा, वो हमारी सरकार ने किया

- Advertisement -

सीएम ने फतेहगढ़ में आयोजित सभा में बजट में जैसलमेर जिले को लेकर की गई घोषणाओं के बारे में बताया। उन्होंने सीमा पर तैनात जवानों की तारीफ करते हुए कहा- सीमा पर जवान दिन और रात मां भारती की रक्षा करते हैं। 50 से लेकर जीरो डिग्री में भी लगातार ड्यूटी करते हैं। मैं आजादी के दिन पर सभी को बधाई देना चाहता हूं। देश की आजादी में अपने आप को समर्पित किया, उनको नमन करके याद करना चाहता हूं। आजादी की लड़ाई में पश्चिमी क्षेत्र के लोगों का योगदान था, मैं उनको नमन करना चाहता हूं।

सीएम भजनलाल ने कहा- सीमावर्ती इलाके में क्या चाहिए और क्या नहीं, उसका मुझे ध्यान है। सीमावर्ती जिले में बहुत आवश्यकता है। हमारी सरकार को 8 महीने हुए हैं, हमने जो कहा है, वो हमारी सरकार ने किया है। जैसलमेर को लेकर कुछ घोषणाएं की है। ये जिला क्षेत्रफल की दृष्टि से काफी बड़ा है। हम और हमारी पार्टी की सरकार किसान, मजदूर, महिला और युवा के लिए काम करती है। बजट को केवल घोषणा कहने पर उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो हम सोचते हैं वो आप सोच भी नहीं सकते।

किसी को सहारे की जरूरत तो उनको लाभ दिलाने का प्रयास करें

उन्होंने कहा- एक पौधा मां के नाम अभियान जो पीएम का सपना है उसको आगे बढ़ाना है। किसी को अगर सरकारी सहायता की आवश्यकता है, सहारे की जरूरत है तो उनको लाभ दिलाने का प्रयास करें। अपने कर्तव्य का पालन करें। सीएम ने सभी को 15 अगस्त की बधाई दी। इस दौरान उन्होंने एक पौधा मां के नाम अभियान के तहत पौधा भी लगाया।


Share News

editor August 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश
बीकानेर
नापासर में तेज आंधी से मेगा ट्रेड फेयर को भारी नुकसान
नापासर
बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र
बीकानेर
गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
बीकानेर
बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक
बीकानेर
लू से बचाव बताने वाले डॉक्टर खुद हीटवेव की चपेट में
बीकानेर
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए सफल
शिक्षा
राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र

Published May 13, 2026
बीकानेर

गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?