Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक निकाला मौन जुलूस
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > भाजपा कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक निकाला मौन जुलूस
बीकानेर

भाजपा कार्यकर्ता ने कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक निकाला मौन जुलूस

editor
editor Published August 14, 2024
Last updated: 2024/08/14 at 6:23 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

भारत के विभाजन के दर्द को याद करते हुए भारतीय जनता पार्टी बीकानेर शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य की अगुवाई में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ पर मौन जुलूस निकाला। स्वतंत्रता मिलने से ठीक पहले यानी आज के दिन भारत का बंटवारा हो गया था, इसी की याद में भाजपा जिला पदाधिकारियों के साथ सिंधु सभा के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट से गांधी पार्क तक पैदल मौन जुलूस निकाला गया। शहर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य ने कहा जिस तरह विभाजन में दोनों देशों को अलग किया गया कुछ लोगों ने इसको कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों का परिणाम बताया, कुछ ने इसको जिन्ना की जिद बताया, कुछ ने प्रधनमंत्री जवाहरलाल नेहरू की प्रधानमंत्री बनने की लालसा बताया। इसविभीषिका में डेढ़ करोड़ लोगों को अपने ही घर में रिफ्यूजी बनकर रहना पड़ा। हजारों की संख्या में महिलाओं और हिन्दुओं के अपरहण हुए भारत के इतिहास के इस अमानवीय अध्याय को कभी नहीं भुलाया जा सकता। विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस युवा पीढ़ी को देशवासियों की पीड़ा की याद दिलाएगा। नागरिकों को हमेशा के लिए शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित करेगा। विभाजन की हिंसा और घृणा ने लाखों लोगों की जान ले ली।

आज विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर बंटवारे का दंश झेलने वाले लाखों लोगों को नमन करता हूं। अखिल भारतीय सिन्धु सभा के किसन सदारंगानी ने कहा विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस देश की युवा पीढ़ी को विभाजन के दौरान लोगों द्वारा सही गई यातना एवं वेदना का स्मरण कराएगा और देशवासियों को देश में सदा शांति और सद्भाव बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करेगा। वर्ष 1947 में भारत के विभाजन के दौरान हुए सांप्रदायिक दंगों में लाखों लोग विस्थापित हुए थे और बड़ी संख्या में लोग मारे गए थे। आज के इस मौन जुलूस में भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम पंचारिया, नरेश नायक, श्याम सुंदर चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, विजय उपाध्याय, बाबूलाल गहलोत, जितेंद्र राजवी, जिला मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत,सुशील शर्मा, अजय खत्री, चंद्र गहलोत,विनोद करोल, कमल आचार्य, जेठमलनाहटा, चंद्र मोहन जोशी, राजाराम सीगड़,सोहन चांवरिया, रमजान अब्बासी, विमलपारीक, अयूब क्यामखानी, राम कुमार व्यास,परी वर्मा, पवन भाटी उपस्थित रहे।


Share News

editor August 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में 36 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में डेढ़ घंटे बिजली रहेगी बाधित
बीकानेर
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज

Published July 8, 2026
बीकानेर

25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा

Published July 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 36 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त

Published July 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कल इन इलाकों में डेढ़ घंटे बिजली रहेगी बाधित

Published July 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?