Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मस्क से इंटरव्यू में ट्रंप ने कमला हैरिस, किम जोंग उन और पुतिन पर क्या कहा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मस्क से इंटरव्यू में ट्रंप ने कमला हैरिस, किम जोंग उन और पुतिन पर क्या कहा
बीकानेर

मस्क से इंटरव्यू में ट्रंप ने कमला हैरिस, किम जोंग उन और पुतिन पर क्या कहा

editor
editor Published August 13, 2024
Last updated: 2024/08/13 at 10:51 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

एलन मस्क सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का इंटरव्यू ले रहे हैं.

इस इंटरव्यू में अभी तक मस्क और ट्रंप ने तमाम मुद्दों पर बात की.

कमला हैरिस पर क्या कहा

इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस पर भी बोले.

- Advertisement -

ट्रंप ने कमला हैरिस की आलोचना की.

उन्होंने कहा कि हैरिस ने डेमोक्रेटिक पार्टी की राष्ट्रपति उम्मीदवार बनने के बाद से ऐसे इंटरव्यू नहीं दिए, जैसे वो अभी दे रहे हैं.

आयरन डोम पर क्या कहा

इसराइल का मिसाइल डिफेंस सिस्टम आयरन डोम उसके लिए हमेशा से एक सुरक्षा कवच रहा है.

ट्रंप ने कहा, “हमारे पास आयरन डोम क्यों नहीं हो सकता? इसराइल के पास है.”

आयरन डोम शॉर्ट रेंज वाले हथियारों के हमले रोकने में कारगर है. इसे अमेरिकी सपोर्ट के साथ इसराइली कंपनियों ने 2006 में बनाया था.

पुतिन और किम जोंग पर बोले

ट्रंप ने कहा कि वो पुतिन और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन को जानते हैं.

ट्रंप ने कहा, “वो स्मार्ट हैं. जब वो (पुतिन और किम) कमला और सोते हुए जो (राष्ट्रपति जो बाइडन) को देखते हैं, तो इन्हें यकीन नहीं होता.”

ट्रंप ने आगे बताया कि उन्होंने पुतिन से मना किया था कि यूक्रेन पर हमला न करें, लेकिन पुतिन ने बात नहीं मानी.

बाइडन को ठहराया ज़िम्मेदार

 

ट्रंप ने कहा कि अगर बाइडन न होते तो रूस यूक्रेन पर हमला न करता.

 

मस्क ने इस पर ट्रंप से कहा कि उन्होंने एकदम सही बात कही.

ट्रंप ने कहा, “पुतिन के साथ मेरी खूब बनती है और वो मेरा सम्मान करते हैं.” उन्होंने ये भी कहा कि वो अक्सर पुतिन से बात करते थे.

ट्रंप ने दावा किया, “वो (यूक्रेन) उनकी (पुतिन) आंखों का तारा था. मैंने उनसे कहा था कि ऐसा मत करो.”


Share News

editor August 13, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोहित गोदारा गैंग ने व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
बीकानेर
दुबई से जुड़े साइबर गिरोह ने बीकानेर निवासी से 16 लाख ठगे
बीकानेर
वाहन आरसी रिन्युअल पर एमनेस्टी स्कीम, पेनल्टी में बड़ी राहत
बीकानेर
बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग
बीकानेर
रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से लूट, चार बदमाश फरार
बीकानेर
फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोहित गोदारा गैंग ने व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

Published July 9, 2026
बीकानेर

दुबई से जुड़े साइबर गिरोह ने बीकानेर निवासी से 16 लाख ठगे

Published July 9, 2026
बीकानेर

वाहन आरसी रिन्युअल पर एमनेस्टी स्कीम, पेनल्टी में बड़ी राहत

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग

Published July 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?