Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राज्यसभा में NDA को मिल सकता है स्पष्ट बहुमत, 12 सीटों पर होगा उपचुनाव
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राज्यसभा में NDA को मिल सकता है स्पष्ट बहुमत, 12 सीटों पर होगा उपचुनाव
बीकानेर

राज्यसभा में NDA को मिल सकता है स्पष्ट बहुमत, 12 सीटों पर होगा उपचुनाव

editor
editor Published August 11, 2024
Last updated: 2024/08/11 at 9:58 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

अगले महीने 12 सीटों के लिए होने वाले उपचुनाव के बाद भाजपा के नेतृत्व वाले राजग को राज्यसभा में स्पष्ट बहुमत हासिल होने की उम्मीद है। इससे भाजपा को वक्फ (संशोधन) विधेयक जैसे प्रमुख बिलों को मंजूरी दिलाने में मदद मिलेगी। उच्च सदन की इस समय प्रभावी ताकत 229 है। इनमें भाजपा के 87 सांसद हैं और उसके सहयोगियों के साथ यह संख्या 105 है।

छह मनोनीत सदस्य, जो आमतौर पर सरकार के साथ अपना वोट डालते हैं, राजग की ताकत को 111 तक ले जाते हैं। यह वर्तमान में बहुमत के लिए जरूरी 115 से चार कम है। इसी तरह उच्च सदन में कांग्रेस के 26 सदस्य हैं। 58 सांसद इसके सहयोगी दलों के हैं। इससे विपक्षी गठबंधन की संख्या 84 हो जाती है।

तीन सितंबर को होंगे चुनाव

प्रमुख तटस्थ पार्टियों में वाईएसआर कांग्रेस के पास 11 और बीजद के पास आठ सांसद हैं। नौ राज्यों में खाली पड़ी 12 राज्यसभा सीटों के लिए तीन सितंबर को चुनाव होंगे। चुनाव आयोग ने प्रत्येक सीट के लिए अलग-अलग चुनावों की घोषणा की है। भाजपा और उसके सहयोगियों को चुनाव में 11 सीटें मिलने की उम्मीद है, जिससे राजग 122 सीटों पर पहुंच जाएगा।

- Advertisement -

उच्च सदन में जम्मू और कश्मीर की चार सीटें खाली

उच्च सदन में जम्मू और कश्मीर की चार सीटें खाली हैं, क्योंकि केंद्र शासित प्रदेश को अभी तक अपनी विधानसभा नहीं मिली है। इससे 245 सदस्यीय राज्यसभा की प्रभावी ताकत 241 रह जाती है।

किन राज्यों में राज्यसभा के लिए होगा चुनाव?

जिन नौ राज्यों की 12 राज्यसभा सीटों के उपचुनाव का कार्यक्रम जारी किया गया है उनमें सात सीटें भाजपा, दो कांग्रेस और एक-एक राष्ट्रीय जनता दल (राजद), बीजद और बीआरएस के पास थीं। राजद और कांग्रेस दोनों ही विपक्षी गठजोड़ के प्रमुख घटक हैं। वहीं बीआरएस और बीजद अभी किसी भी गठजोड़ में शामिल नहीं हैं।


Share News

editor August 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश
बीकानेर
नापासर में तेज आंधी से मेगा ट्रेड फेयर को भारी नुकसान
नापासर
बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र
बीकानेर
गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
बीकानेर
बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक
बीकानेर
लू से बचाव बताने वाले डॉक्टर खुद हीटवेव की चपेट में
बीकानेर
CBSE 12वीं रिजल्ट जारी, 85.20% छात्र हुए सफल
शिक्षा
राजस्थान में महंगे होंगे रूफटॉप सोलर सिस्टम, उपभोक्ताओं की बढ़ेगी चिंता
राजस्थान

You Might Also Like

बीकानेर

बीकानेर रेंज में अपराध नियंत्रण को लेकर एडीजी सख्त, दिए कई निर्देश

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीएड विद्यार्थियों को राहत, गृह जिले के पास बदले गए परीक्षा केंद्र

Published May 13, 2026
बीकानेर

गंगाशहर की पापड़ फैक्ट्री में भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

Published May 13, 2026
बीकानेर

बीकानेर की अदिति कुमावत ने CBSE 12वीं में हासिल किए 98.40% अंक

Published May 13, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?