पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक के लिए खेले जाने वाले मैच में भारतीय हॉकी टीम का मुक़ाबला स्पेन के साथ हो रहा है.
मैच में पहले हाफ़ में दोनों ही टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं, वहीं दूसरे हाफ़ में स्पेन ने पहला गोल किया है.
इस तरह इस मैच में स्पेन ने भारत पर 1-0 की बढ़त बना ली है. हॉकी के सेमीफ़ाइनल मुक़ाबले में भारत को जर्मनी के हाथों हार का सामना करना पड़ा था.
भारत को ओलंपिक में हॉकी का कांस्य पदक हासिल करने के लिए यह मैच जीतना ज़रूरी है.
