Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बीकानेर: 40 करोड़ का घोटाला, दो आरएएस अधिकारी निलंबित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > crime > बीकानेर: 40 करोड़ का घोटाला, दो आरएएस अधिकारी निलंबित
crimeबीकानेरराजस्थान

बीकानेर: 40 करोड़ का घोटाला, दो आरएएस अधिकारी निलंबित

editor
editor Published June 30, 2024
Last updated: 2024/06/30 at 10:21 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर | राज्य सरकार ने पूगल में हुए जमीन घोटाले के मामले में दो आरएएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। शनिवार को सरकार ने दो अलग-अलग आदेश जारी कर पूगल के वर्तमान उपखंड अधिकारी डॉ. मनोज खेमदा और तत्कालिन उपखंड अधिकारी सीता शर्मा को निलंबित किया है।

राज्य सरकार ने राजस्थान सिविल सेवा नियम, (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम 1958 के नियम 13 के तहत प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए खेमदा और सीता शर्मा के निलंबन आदेश शनिवार को जारी किए। दोनों का का निलंबन काल के दौरान मुख्यालय प्रमुख शासन सचिव कार्मिक विभाग शासन सचिवालय जयपुर रहेगा। पूगल उपखंड अधिकारी डॉ खेमदा और सीता शर्मा (आरएएस)

के विरुद्ध राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के नियम 16 के तहत विभागीय जांच कार्यवाही विचाराधीन है। गौरतलब है कि पूगल में 10 साल में हुए भूमि अंतरण प्रकरणों में दो पटवार मंडलों की जांच की गई थी। करणीसर भाटियान, बांदरेवाला, बरजू, बराला, दीनसर, सूरासर, भणावतवाला में सरकारी जमीनों के 50-52 साल पूर्व के आवंटनों का अनियमित तरीके से अंतरण किया गया था। इन गांवों में 31 प्रकरणों में कुल 2010 बीघा सरकारी जमीन को अविधिक एवं अनियमिततापूर्ण तरीके से पुराने आवंटन से अंतरण की कार्यवाही की गई, जिससे राजकोष को करीब 40 करोड़ रुपए की अपवंचना मानी गई है। इस गंभीर मामले की जांच में उत्तरदायी उपखंड अधिकारी डॉ. मनोज खेमदा और तत्कालीन उपखंड अधिकारी सीता शर्मा को निलंबित करने की सिफारिश कलेक्टर ने की थी। इस प्रकरण में पांच तहसीलदार व नायब तहसीलदार, तीन पटवारी व दो भू अभिलेख निरीक्षकों को निलंबित किया जा चुका है।


Share News

editor June 30, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश
बीकानेर
टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग
बीकानेर
लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति
बीकानेर
हाईटेंशन लाइन पर करंट लगने से युवक की मौत
बीकानेर
बीकानेर में 2026 के लिए दो स्थानीय अवकाश घोषित
बीकानेर
युवा सम्बल योजना के लिए नया EEMS 2.0 पोर्टल शुरू
बीकानेर
किसान की ढाणी से 35 लाख नकद चोरी, हड़कंप
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

20 लाख की सोना चोरी का दो माह बाद भी सुराग नहीं

Published June 18, 2026
बीकानेर

जूनागढ़ किले में योगाभ्यास कर दिया स्वास्थ्य का संदेश

Published June 18, 2026
बीकानेर

टीईटी विवाद पर शिक्षकों का हल्ला बोल, केंद्र से राहत की मांग

Published June 18, 2026
बीकानेर

लक्ष्मीनाथ मंदिर मेले की तैयारियों में जुटी विकास समिति

Published June 18, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?