Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बड़ी खबर – जयपुर में बीकानेर के चार क्रिकेट बुकियों का गिरोह पकड़ा गया, करोड़ों रुपये का हिसाब बरामद
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बड़ी खबर – जयपुर में बीकानेर के चार क्रिकेट बुकियों का गिरोह पकड़ा गया, करोड़ों रुपये का हिसाब बरामद
जयपुरबीकानेरराजस्थान

बड़ी खबर – जयपुर में बीकानेर के चार क्रिकेट बुकियों का गिरोह पकड़ा गया, करोड़ों रुपये का हिसाब बरामद

editor
editor Published April 11, 2024
Last updated: 2024/04/11 at 9:30 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर – लंबे समय से क्रिकेट पर सट्टे का चलन इतना बढ़ गया कि अब पुलिस भी सटोरियों को पकडने में नाकाम साबित हो रही है। छोटी मोटी कार्यवाही करके अपनी डयूटी की इतिश्री कर लेती है। इसी क्रम में जयपुर में पुलिस ने गणेश विहार स्थित किसी रेजीडेंसी के फ्लैट नंबर 402 पर छापा मारकर बहुत बड़े चार क्रिकेट बुकियों को हिरासत में लेकर करोड़ो के क्रिकेट सट्टा का हिसाब पकडने में सफलता प्राप्त की है।

जयपुर साउथ डीसीपी दिगत आनंद ने इस संबंध में जानकारी देते हुवे बताया कि 7 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि आईपीएल के मुंबई इंडियंस व दिल्ली कैपीटल के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच पर उपरोक्त जगह पर कुछ बड़े सटोरिए सट्टेबाजी कर रहे हैं, इस पर पुलिस ने गोपनीय रुप से जानकारी जुटाकर 8 अप्रैल को देर रात छापा मारकर चार बड़े सटोरियों को हिरासत में ले लिया, जो कलकत्ता व चैन्नेई के बीच खेले जा रहे आईपीएल मैच पर सट्टेबाजी कर रहे थे। पकड़े गये चारो क्रिकेट बुकियों के पास से भारी मात्रा में मोबाइल फोन व लेपटॉप के अलावा काम में आने वाले साजों समान किया गया है, यह चारों बुकी मनमोहन जैन, कन्हैयालाल जोशी उर्फ काना, रजनीश पंवार व जगदीश चौहान बीकानेर स्थित गंगाशहर के निवासी हैं और लंबे समय से क्रिकेट सट्टा का काम करते हैं।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इनके पास से बरामद लेपटॉप व कागजों की जांच के आधार पर करोड़ों रुपए के क्रिकेट सट्टा होने का खुलासा होने की संभावना है, इन बुकियों के तार भारत सहित विदेशों से भी हो सकते हैं, जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है।

हालांकि पुलिस ने खुलासा नहीं किया है, मगर सूत्रों के अनुसार इनके अधिकांश संबंध बीकानेर के बड़े बुकियों के साथ जहै, और क्रिकेट सट्टा लाईनें भी बीकानेर के किसी बड़ बुकी से जोड़ रखी थी, जिसकी जांच की वही है। यह तो तय है कि अगर पुलिस ने गंभीरता से जांच की तो राजस्थान में फैले क्रिकेट बुकियों के नेटवर्क का पर्दाफाश हो जायेगा और इस समाज विरोधी अपराध से जुड़े अनेकों तथाकथित समाजसेवियों का नकाब उतर जायेगा।

- Advertisement -

क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार का अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र है बीकानेर

अनेकों जांचो में यह साबित हो चुका है कि बीकानेर क्रिकेट सट्टा व हवाला कारोबार का अन्तर्राष्ट्रीय केन्द्र है, देश विदेश में कहीं भी सट्टा व हवाला कारोबारी पकड़े जाते हैं, उनका कनेक्शन कानेर से जरूर जुड़ा होता है, और यह भी पुलिस के अलावा सबको पता है कि बीकानेर में 40-50 क्रिकेट सट्टा बुकी सक्रिय हैं जिनमें कम से कम सात आठ ऐसे बड़े बुकी है जिनके तार पाकिस्तान, दुबई, इंग्लैंड इत्यादि विदेशो से भी जुड़े हुवे है, संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता कि ऐसे समाज विरोधी कार्यों में लिप्त गैंग के लोग देशद्रोही कामों से भी संबंध रखते हैं।

संबंधित पुलिस थानों व पुलिस स्पेशल टीम को इनसे अच्छी कमाई होती है, उच्च स्तर से दबिश की कार्यवाही की भनक सटोरियों को पहले ही मिल जाती है।

 

 


Share News

editor April 11, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर
तूफानी हवाओं से नुकसान, वेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था बहाल
बीकानेर
जातिसूचक गाली देकर युवक पर हमला, सिर में लगे 17 टांके
बीकानेर
राजस्थान शिक्षा विभाग में तबादलों की शुरुआत, पांच हजार कर्मचारी प्रभावित
बीकानेर
जयपुर रोड चोरी कांड में पंद्रह दिन बाद भी सुराग नहीं
बीकानेर
बीकानेर पुलिस का शिकंजा, हार्डकोर बदमाश और तस्कर गिरफ्तार
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन

Published July 8, 2026
बीकानेर

परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा

Published July 8, 2026
बीकानेर

भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर

Published July 8, 2026
बीकानेर

तूफानी हवाओं से नुकसान, वेल्डिंग दुकान क्षतिग्रस्त बिजली व्यवस्था बहाल

Published July 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?