Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: चुनाव कार्यो में लापरवाही बरतने पर पर एफ एस टी के 6 और एसएसटी के 14 अधिकारी निलंबित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > चुनाव कार्यो में लापरवाही बरतने पर पर एफ एस टी के 6 और एसएसटी के 14 अधिकारी निलंबित
बीकानेरराजस्थान

चुनाव कार्यो में लापरवाही बरतने पर पर एफ एस टी के 6 और एसएसटी के 14 अधिकारी निलंबित

editor
editor Published March 20, 2024
Last updated: 2024/03/20 at 8:46 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

लोकसभा आम चुनाव 2024

*चुनाव कार्यो में लापरवाही बरतने पर पर एफ एस टी के 6 और एसएसटी के 14 अधिकारी निलंबित*

*चुनाव कार्मिकों द्वारा दायित्व निर्वहन में लापरवाही पाए जाने पर होगी सख्त करवाई*

*जिला निर्वाचन अधिकारी ने दिए स्पष्ट निर्देश*

- Advertisement -

बीकानेर ,20 मार्च । लोकसभा आम चुनाव 2024 के तहत सौंपे गए कार्य में लापरवाही बरतने पर जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने फ्लाइंग स्क्वायड टीम्स (एफ एस टी) के 6 तथा स्टेटिक सर्विलांस टीम (एस एस टी) के 14 अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में जारी आदेश के अनुसार निलंबनावधि के दौरान निलंबित कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में बुधवार रात से ही तुरंत प्रभाव से उपस्थिति देनी होगी।

 

*निर्वाचन दायित्वों में लापरवाही हुई तो होगी सख्त कार्रवाई*

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव कार्यों हेतु नियुक्त किए गए कार्मिकों द्वारा चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने, निर्वाचन संबंधी दायित्वों में लापरवाही बरतने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी कार्मिक और अधिकारी चुनाव दायित्वों को पूरी गंभीरता से संपादित करें। चुनाव कार्यो में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने कहा कि चुनाव सम्पादन के उद्देश्य से गठित विभिन्न प्रकोष्ठों, सर्विलांस टीम , मतदान कार्मिकों इत्यादि की नियुक्ति के समस्त आदेश जारी कर दिए गए हैं तथा इस संबंध में सक्षम स्तर से संबंधित कार्मिक को सूचना तामिल करवाई जा चुकी है। यदि किसी भी कार्मिक द्वारा निर्वाचन दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध निर्वाचन नियमों के अधीन सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी नम्रता वृष्णि ने बताया कि इस संबंध में सभी उपखंड अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी गई है। प्रकोष्ठों के प्रभारी अधिकारियों को भी अब तक हुए कार्यों और कार्मिक दायित्वों, ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों आदि के संबंध रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्वाचन प्रकिया में नियुक्त सभी कार्मिक सौंपे गए निर्वाचन दायित्वों को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए कार्य करें। कार्मिकों द्वारा अपने जिम्मेदारियां का पदभार तुरंत ग्रहण किया जाए। निगरानी तंत्र को एक्टिव करने के लिए एफ एस टी, एस एस टी, सेक्टर अधिकारियों सहित सभी टीमें वांछित रिपोर्ट प्रतिदिन प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन प्रकिया को सफलतापूर्वक संपादित करवाने के लिए किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती वृष्णि ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया में नियुक्त कोई भी कार्मिक या अधिकारी बिना अनुमति के अवकाश नहीं लेंगे तथा मुख्यालय भी नहीं छोड़ेंगे। किसी भी कार्मिक द्वारा लापरवाही पाए जाने पर इसे गंभीरता से लेते हुए निर्वाचन नियमों के अधीन सख्त कार्रवाई होगी।


Share News

editor March 20, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर
बीकानेर में 36 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त
बीकानेर
बीकानेर में कल इन इलाकों में डेढ़ घंटे बिजली रहेगी बाधित
बीकानेर
कौशल प्रशिक्षण से आत्मनिर्भर बनें महिलाएं, ब्यूटी कोर्स का समापन
बीकानेर
परिवहन समस्याओं पर अधिवक्ताओं ने आरटीओ अधिकारी से की चर्चा
बीकानेर
भामाशाह मुंधड़ा फाउंडेशन लगाएगा विशाल निशुल्क ऑर्थोपेडिक शिविर
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज

Published July 8, 2026
राजस्थान

भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित

Published July 8, 2026
बीकानेर

25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा

Published July 8, 2026
बीकानेर

बीकानेर में 36 हजार से अधिक एनर्जी ड्रिंक कैन जब्त

Published July 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?