Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: सूर्य नमस्कार विवाद में वर्तमान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और पूर्व शिक्षा मंत्री हुए आमने – सामने
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > सूर्य नमस्कार विवाद में वर्तमान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और पूर्व शिक्षा मंत्री हुए आमने – सामने
बीकानेर

सूर्य नमस्कार विवाद में वर्तमान शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और पूर्व शिक्षा मंत्री हुए आमने – सामने

editor
editor Published February 14, 2024
Last updated: 2024/02/14 at 9:02 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। प्रदेश के 76 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में 15 फरवरी को सूर्य सप्तमी के अवसर पर एक समय पर सूर्य नमस्कार आयोजन का रेकॉर्ड बनाया जाएगा। सरकार के इस निर्णय का विरोध शुरू हो गया है। एक दिन पहले जमियत उलेमा-हिन्द संगठन ने सरकार के इस फैसले का बहिष्कार कर दिया। संगठन के विरोध के बाद मंगलवार को शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह सरकार का आदेश हैं। इसलिए इसकी पालना करनी होगी। वहीं, पूर्व शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने भी इस निर्णय को गलत बताते हुए कहा है कि भाजपा सरकार ऐसे आयोजनों से राजनीतिक लाभ लेना चाहती है, जो सही नहीं है। गौरतलब है कि 15 फरवरी को सभी स्कूलों में प्रार्थना सभा के बाद सुबह 10.30 बजे से 10.45 बजे के बीच यह आयोजन होगा। इस दौरान पांच बार सूर्य नमस्कार का अभ्यास होगा।

शिक्षा मंत्री बोलेः पालना नहीं करने वाले स्वतंत्र हैं, सरकार अपने हिसाब से काम करेगी

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा है कि जो सरकार ने तय किया है उसकी तो पालना करनी होगी। कोई कहता है कि हम सरकार के आदेश को नहीं मानते, तो वे स्वतंत्र हैं। फिर सरकार अपने हिसाब से काम करेगी। ऐसे आयोजनों में कुछ बच्चे अनुपिस्थत रहते हैं, अगर कोई शामिल नहीं होना चाहता तो नहीं आए। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि पूजा पद्दतियां धर्म नहीं है, ऐसे आयोजनों से कोई धार्मिक भावनाओं को ठेस नहीं पहुंचती। सरकार ने जो नियम बनाएं हैं और आदेश दिए हैं, उसकी पालना जरूरी है। कोई पढ़ना चाहे तो नहीं पढ़े।

पूर्व शिक्षा मंत्री बोले: कांग्रेस सरकार में तो कोई विरोध नहीं हुआ

- Advertisement -

पूर्व शिक्षा मंत्री बी.डी. कल्ला ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में स्कूलों में योग की कक्षाएं संचालित की जाती थी। हमने विकल्प दे रखा था कि कोई योग करना चाहे तो करें, खेलना चाहे तो खेले । हमने विकल्प दिया था। इसीलिए कांग्रेस सरकार में किसी ने विरोध नहीं किया। ऐसे आयोजनों से राजनैतिक लाभ नहीं लेना चाहिए। कल्ला ने कहा कि ऐसी गतिविधियों को अनिवार्य किए जाने पर इस तरह के विरोध सामने आते हैं


Share News

editor February 14, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम डॉक्टर पर कमीशनखोरी के आरोप, जांच की उठी मांग
बीकानेर
विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला
बीकानेर
प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट
बीकानेर
ट्रोमा सेंटर मुद्दे पर विधायक और आरएलपी नेता में तकरार
बीकानेर
नागणेजी रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम डॉक्टर पर कमीशनखोरी के आरोप, जांच की उठी मांग

Published June 16, 2026
बीकानेर

विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला

Published June 16, 2026
बीकानेर

प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट

Published June 16, 2026
बीकानेर

ट्रोमा सेंटर मुद्दे पर विधायक और आरएलपी नेता में तकरार

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?