Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: राजस्थान बोर्ड परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, थाने में रखे जाएंगे पेपर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > राजस्थान बोर्ड परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, थाने में रखे जाएंगे पेपर
बीकानेर

राजस्थान बोर्ड परीक्षा को लेकर कड़े इंतजाम, थाने में रखे जाएंगे पेपर

editor
editor Published February 12, 2024
Last updated: 2024/02/12 at 12:10 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड आरबीएससी की परीक्षाओं की तैयारी शुरू हो गई है। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से दो दिन पहले जिला शिक्षा अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें विशेष दिशा-निर्देश दिए है। बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के अलावा पूर्व में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में हुई पेपर लीक की घटनाओं की पुनर्वावृत्ति नहीं हो, इसे लेकर विशेष फोकस रहेगा। इसके तहत फ्लाइंग के साथ फोटो, वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सीसी टीवी कैमरों की निगरानी भी रखी जाएगी। वैसे जिले में संवेदनशील परीक्षा केन्द्र नहीं है। परीक्षा की तैयारी व विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सभी निर्णय जिला कलक्टर की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय परीक्षा संचालन समिति करेगी। 12वीं की परीक्षा 29 फरवरी से चार अप्रेल तक होगी। सेकेंडरी की परीक्षा सात मार्च से 30 मार्च तक होगी। इस वार्षिक परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राएं भी तैयारी में जुटे हुए है, लेकिन सालभर उदासीन रहने वाले कुछ के पसीने छूट रहे है।

बनाएंगे कंट्रोल रूम

टाइम टेबल घोषित होने ओर जिला स्तरीय अधिकारियों को बैठक लेकर दिशा-निद्रश्या देने के अलावा जिले के दो वरिष्ठ कार्मिकों को दक्ष प्रशिक्षक का प्रशिक्षण दिया जा चुका है। अब दक्ष प्रशिक्षक जिले में केन्द्राधीक्षकों को प्रशिक्षण देंगे। परीक्षा में निगरानी के लिए बोर्ड स्तर से उडऩ दस्ते, पर्यवेक्षक एवं माइक्रो ऑब्जर्वर्स की टीम के अलावा जिला स्तरीय टीमे भी निरीक्षण करती रहेगी। इसी तरह जिला स्तर पर भी अलग से कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा। कंट्रोल रूम परीक्षा तिथि से चार दिन पहले शुरू कर दिया जाएगा।

थानों में लॉक और सील्ड रहेंगे पेपर

- Advertisement -

परीक्षा के दौरान प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के लिए प्रश्न-पत्रों को पुलिस थानों में डबल लॉक में रखे जाएंगे। प्रश्र-पत्र आलमारियों को सील्ड रखा जाएगा। इसके लिए पुलिस की ओर से अलग से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। हालांकि जिले में पहले भी बोर्ड परीक्षा प्रश्न-पत्रों को सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में कोतवाली में तथा जिले के अन्य ब्लॉक में सम्बंधित पुलिस थानों में रखे जाने की व्यवस्था की जाती है।

गोपनीयता और पारदर्शिता जरूरी

प्रश्न पत्रों की सुरक्षा, गोपनीयता एवं पारदर्शिता प्राथमिकता रहेगी। बोर्ड बैठक में चाक-चौबंद व्यवस्था और गड़बड़ी नहीं हो, इसके निर्देश दिए है। जिले में दूर-दराज क्षेत्र के परीक्षा केन्द्रों पर विशेष फोकस रखा जाएगा। पियूष शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी (मा. प्रार.)

 


Share News

editor February 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम डॉक्टर पर कमीशनखोरी के आरोप, जांच की उठी मांग
बीकानेर
विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला
बीकानेर
प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट
बीकानेर
ट्रोमा सेंटर मुद्दे पर विधायक और आरएलपी नेता में तकरार
बीकानेर
नागणेजी रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम डॉक्टर पर कमीशनखोरी के आरोप, जांच की उठी मांग

Published June 16, 2026
बीकानेर

विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला

Published June 16, 2026
बीकानेर

प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट

Published June 16, 2026
बीकानेर

ट्रोमा सेंटर मुद्दे पर विधायक और आरएलपी नेता में तकरार

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?