Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: जिला कलेक्टर- अवैध पेयजल लाइन कनेक्शन कटवाना सुनिश्चित, पढ़े पूरी खबर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > जिला कलेक्टर- अवैध पेयजल लाइन कनेक्शन कटवाना सुनिश्चित, पढ़े पूरी खबर
बीकानेर

जिला कलेक्टर- अवैध पेयजल लाइन कनेक्शन कटवाना सुनिश्चित, पढ़े पूरी खबर

editor
editor Published February 12, 2024
Last updated: 2024/02/12 at 9:03 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने अंतिम छोर तक निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग को अवैध कनेक्शन काटने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर ने सोमवार को साप्ताहिक समीक्षा बैठक में यह निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि शहर सहित जिलेभर में कई स्थानों पर पेयजल लाइन को तोड़कर अवैध कनेक्शन की शिकायतें प्राप्त हो रही है। इस कारण से अंतिम बिन्दुओं पर पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। जलदाय विभाग जल्द से जल्द इन अवैध कनेक्शनों को कटवाना सुनिश्चित करें। जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद ने सभी विभागों को राज्य सरकार की 100 दिवसीय कार्ययोजना के लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करते हुए समय पर क्रियान्विति करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टार मार्क प्रकरणों के निस्तारण की भी समीक्षा की और इनका समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस दौरान विद्युत कनेक्शन से वंचित आंगनबाड़ी केंद्रों में बकाया कार्य समय पर पूरे करने के निर्देश दिए गए। बैठक में बकाया कृषि कनेक्शन, संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, सीबीओ द्वारा समस्त विद्यालयों में नियमित रूप से जांच करने सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश दिए।इससे पूर्व जिला कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के कार्यों की साप्ताहिक समीक्षा की और 20 सूत्रीकार्यक्रम की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि 20 सूत्री कार्यक्रम के तहत आवंटित किए गए वार्षिक लक्ष्यों को हासिल करने के लिए कार्य में तेजी लाई जाए।

बैठक में सीईओ जिला परिषद सोहनलाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मोहम्मद अबरार पंवार, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिता विभाग संयुक्त निदेशक एल.डी. पवार, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश पुरोहित, विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मीणा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Share News

editor February 12, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

पीबीएम डॉक्टर पर कमीशनखोरी के आरोप, जांच की उठी मांग
बीकानेर
विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला
बीकानेर
प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट
बीकानेर
ट्रोमा सेंटर मुद्दे पर विधायक और आरएलपी नेता में तकरार
बीकानेर
नागणेजी रेलवे फाटक के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप
बीकानेर
पीबीएम में प्रसूताओं की मौतों पर उठे सवाल, जांच का इंतजार
बीकानेर
लालगढ़ रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
बीकानेर
जयपुर प्रदर्शन में अभिजीत दीपके से मारपीट, मचा हंगामा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

पीबीएम डॉक्टर पर कमीशनखोरी के आरोप, जांच की उठी मांग

Published June 16, 2026
बीकानेर

विदेश भेजने के नाम पर 18 लाख की ठगी का मामला

Published June 16, 2026
बीकानेर

प्रसूताओं की किडनी फेल मामले के बाद पीबीएम अलर्ट

Published June 16, 2026
बीकानेर

ट्रोमा सेंटर मुद्दे पर विधायक और आरएलपी नेता में तकरार

Published June 16, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?