Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर- नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दे सकते है इस्तीफा
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > भारत > बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर- नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दे सकते है इस्तीफा
भारतराजनीति

बिहार में सियासी हलचल के बीच बड़ी खबर- नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से दे सकते है इस्तीफा

editor
editor Published January 27, 2024
Last updated: 2024/01/27 at 11:52 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। पटना। बिहार में इस वक्त सियासी हलचल जारी है। आरजेडी और जेडीयू गठबंधन टूटने के कयास लगाए जा रहे है। दो दिन से ऐसे ही संकेत मिल रहे हैं। दिल्ली से लेकर पटना में शुक्रवार 26 जनवरी रात तक बैठकों का दौर चला। राबड़ी आवास पर लालू-तेजस्वी ने राजद कोटे के मंत्रियों के साथ बैठक की। इसमें तेजस्वी ने कहा आसानी से तख्तापलट नहीं होने देंगे। इतनी आसानी से दोबारा ताजपोशी नहीं होने देंगे। वहीं, नीतीश कुमार ने भी सीएम आवास पर अपने नेताओं के साथ मुलाकात की। उधर, दिल्ली में बिहार की सियासी हलचल को देखते हुए दिल्ली में बीजेपी के शीर्ष नेताओं ने भी मीटिंग की। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के महासचिव बीएल संतोष भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि आरजेडी शनिवार को राज्यपाल के सामने विधायकों की परेड करा सकती है। वहीं, भाजपा सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं और रविवार 28 जनवरी को 9वीं बार सीएम पद की शपथ लेने का रिकॉर्ड बना सकते हैं। इसे लेकर बीजेपी ने पटना में आज विधायक दल की बैठक बुलाई है। कांग्रेस के विधायकों के बीजेपी के संपर्क में होने के सवाल पर बिहार प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं। बीजेपी के ही 20 विधायक मेरे संपर्क में हैं। आगे कहा कि चुनाव के समय ऐसे सियासी उठापटक होते रहते हैं। हम लोग अपना काम करते रहेंगे। बिहार में वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘जो राजनीतिक गतिविधि हो रही है। उस पर हम नजर रखे हुए हैं। अभी तो लालू प्रसाद, तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार को जवाब देना है। भाजपा पूरी गंभीरता से नजर रखे हुए है कि क्या गतिविधि हो रही है, लेकिन इसमें भाजपा का कोई रोल नहीं है।’


Share News

editor January 27, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में शुक्रवार सुबह इन इलाकों में 3 घंटे बिजली गुल
बीकानेर
बीकानेर में बारिश के बीच बिजली हादसों से बचने के लिए गाइडलाइन जारी
बीकानेर
बीकानेर में नहर में डूबने से मजदूर युवक की मौत
बीकानेर
युवक का अपहरण कर कमरे में बंधक बनाया, केस दर्ज
बीकानेर
एसबीआई के पक्ष में फैसला, केसीसी लोन डिफॉल्टर को भुगतान के आदेश
बीकानेर
बीकानेर: रिश्तेदार ने हड़पे 7.80 लाख रुपये, कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
बीकानेर
बीकानेर कलेक्ट्रेट रोड पर गंदगी का अंबार, अधिकारियों की अनदेखी से रोष
बीकानेर
बीकानेर में जमीन विवाद: सगे भाइयों ने रास्ता रोककर की मारपीट
बीकानेर

You Might Also Like

राजनीति

राहुल गांधी अराजकता फैलाते हैं, अमर्यादित भाषा स्वीकार नहीं: मेघवाल

Published May 30, 2026
राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास भविष्यफल और संकेत

Published April 10, 2026
राजनीति

आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए शुभ संकेत

Published April 9, 2026
बीकानेरराजनीतिराजस्थान

भाजपा मीडिया विभाग में महत्वपूर्ण नियुक्तियाँ; बीकानेर संभाग में संगठन को मिलेगी नई धार

Published March 25, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?