Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: अशोक गहलोत की ओल्ड पेंशन स्कीम योजना पर संकट, होगी या नहीं लागू होगी !
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > अशोक गहलोत की ओल्ड पेंशन स्कीम योजना पर संकट, होगी या नहीं लागू होगी !
जयपुरबीकानेरराजस्थान

अशोक गहलोत की ओल्ड पेंशन स्कीम योजना पर संकट, होगी या नहीं लागू होगी !

editor
editor Published January 17, 2024
Last updated: 2024/01/17 at 8:58 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। जयपुर। राजस्थान के तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2022-23 का बजट पेश करते हुए 1 जनवरी, 2024 या उसके बाद नियुक्त सभी कर्मचारियों के लिए ओल्ड पेंशन स्कीम लागू क रने की घोषणा की थी। हालांकि, राज्य में यह स्कीम लागू हो पाती, 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 200 विधानसभा सीटों में से 115 सीटें जीतकर कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया था। कांग्रेस के सत्ता से बेदखल होने के बाद अशोक गहलोत की यह योजना लागू होगी या नहीं, इस पर खतरे के बादल मंडराने लगे थे।

कांग्रेस ने वादा किया था कि अगर पार्टी फिर से सत्ता में लौटी तो कानून बनाकर ओपीएस राज्य में लागू की जाएगी। वहीं, भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इस स्कीम को लेकर कोई बात नहीं की थी। हालांकि, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसे लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में कहा था कि इस मुद्दे पर समिति का गठन किया जाएगा।

भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नई सरकार के गठन के बाद से ही इस स्कीम को लेकर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, इस स्कीम को लेकर स्थिति 22 जनवरी को ही साफ हो पाएगी। दर असल, 19 जनवरी से राजस्थान विधानसभा का सत्र शुरू हो रहा है। ओपीएस को लेकर कांग्रेस के दो विधायकों-गोविंद सिंह डोटासरा और इंदिरा मीना ने सवाल लगाया है। इसपर, 22 जनवरी को डिप्टी सीएम दीया कुमारी जवाब देंगी। दीया के पास वित्त मंत्राल का प्रभार भी है।

भाजपा पुरानी पेंशन स्कीम कें पक्ष में नहीं

- Advertisement -

भाजपा शुरू से ही पुरानी पेंशन योजना के पक्ष में नहीं रही है। इसलिए, पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने इस योजना को लेकर कोई वादा नहीं किया था। सरकार बनने के बाद भी भाजपा ने इसे लेकर ऐसा कोई संकेत नहीं दिया था कि इसे लागू किया जाएगा या नहीं। इसलिए, माना जा रहा है कि अशोक गहलोत की एक और योजना को भाजपा सरकार बंद कर देगी। भाजपा शुरू से ही न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) के पक्ष में रही है। अब सबकी नजरे 22 जनवरी पर टिकी हैं। इस दिन ओपीएस को लेकर सवाल सूचीबद्ध हुआ है। उस दिन वित्त मंत्री दीया कुमारी के सदन में दिए बयान से स्पष्ट होगा कि राज्य के कर्मचारियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा या फिर सरकार इसमें कोई बदलाव करेगी।


Share News

editor January 17, 2024
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

रोहित गोदारा गैंग ने व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती
बीकानेर
दुबई से जुड़े साइबर गिरोह ने बीकानेर निवासी से 16 लाख ठगे
बीकानेर
वाहन आरसी रिन्युअल पर एमनेस्टी स्कीम, पेनल्टी में बड़ी राहत
बीकानेर
बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग
बीकानेर
रानीबाजार ओवरब्रिज पर सेवानिवृत्त बैंककर्मी से लूट, चार बदमाश फरार
बीकानेर
फायर सेफ्टी नियमों की अनदेखी पर बीकानेर के दो शिक्षण संस्थान सीज
बीकानेर
भूस्खलन से कई ट्रेनें रद्द, राजस्थान से जुड़ी रेल सेवाएं भी प्रभावित
राजस्थान
25 हजार ट्रामाडोल गोलियों के मामले में दो दोषियों को 12-12 साल की सजा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

रोहित गोदारा गैंग ने व्यवसायी से मांगी 5 करोड़ की फिरौती

Published July 9, 2026
बीकानेर

दुबई से जुड़े साइबर गिरोह ने बीकानेर निवासी से 16 लाख ठगे

Published July 9, 2026
बीकानेर

वाहन आरसी रिन्युअल पर एमनेस्टी स्कीम, पेनल्टी में बड़ी राहत

Published July 9, 2026
बीकानेर

बीकानेर में कॉलोनियों के सर्वे और पट्टा वितरण की उठी मांग

Published July 9, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?