बीकानेर। केन्द्र सरकार द्वारा लागू किये जा रहे हिट एंड रन कानून के खिलाफ ड्राईवरों ने आंदोलन शुरू कर दिया है। जिले के लखासर गांव के बस स्टैंड पर बड़ी संख्या में एकत्रित हुए वाहन चालकों ने सड़क पर कंटिल झाडिय़ा डालकर रास्ता जाम कर दिया है जिससे हाईवे पर दोनों तरफ लम्बा जाम लग गया है वाहन चालकों द्वारा टायर जलाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ नारेबाजी भी की जा रही है। जयपुर-बीकानेर हाईवे पर बढ़ते जाम की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है व प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को समझाईश कर रास्ता खुलवाने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
