बीकानेर। जिले के श्रीडूंगरगढ़ में रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की सोमवार रात को मौत हो गई है। यह हादसा रविवार सुबह हुआ। हादसे में पति-पत्नी और बेटा घायल हो गए थे। इसी में पति की मौत हो गई है, जबकि पत्नी और बेटे का इलाज अभी चल रहा है। रविवार सुबह बेणीसर बस स्टैंड के पास हुए सड़क हादसे में एक ट्रक बोलेरो में जबर्दस्त टक्कर हई थी। इसमें ट्रक में आग लग पंजीकृत संवद और गई और बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बोलेरो में सवार भगवान सिंह, उसकी पत्नी पूजा और बेटा अंकित गंभीर रूप से घायल हो गए। भगवान सिंह को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां उसकी सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। भगवान सिंह की पत्नी और बेटे का ट्रोमा सेंटर में अभी इलाज चल रहा है। ठुकरियासर निवासी भगवान सिंह अपनी पत्नी और बेटे को लेने के लिए बम्बलू गया था। वहां से पूजा और अंकित को लेकर लौट रहा था कि बेणीसर बस स्टेंड के पास ट्रक से बोलेरो जा भिड़ी। हादसा बहुत खतरनाक था। बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। अब मृतक के भाई भवानी सिंह ने ट्रक चालक के खिलाफ गफलत व लापरवाही से ट्रक चलाने आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है।
