Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद मचा बवाल, प्रत्याशी को दिखाये काले झंडे
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद मचा बवाल, प्रत्याशी को दिखाये काले झंडे
जयपुरराजस्थान

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद मचा बवाल, प्रत्याशी को दिखाये काले झंडे

editor
editor Published October 11, 2023
Last updated: 2023/10/11 at 4:33 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची के बाद बवाल मचा हुआ है। प्रत्याशी चयन को लेकर कई जगहों से विरोध के स्वर उठते दिख रहे हैं। खासतौर से सांसदों को विधानसभा चुनाव के लिए उतारना पार्टी कार्यकर्ताओं को रास नहीं आ रहा है। मंगलवार को जहां जयपुर की झोटवाड़ा सीट पर जयपुर ग्रामीण से सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ के विरोध में कार्यकर्ताओं ने भाजपा मुख्यालय का घेराव किया, तो वहीं आज बुधवार को इसी तरह का विरोध सांचौर में हुआ।सांसद देव जी पटेल का ज़बरदस्त विरोध दरअसल, सांचौर विधानसभा सीट से भाजपा ने क्षेत्रीय सांसद देवजी पटेल को टिकट थमाया है, जिसके बाद वंचित टिकट दावेदारों और उनके समर्थकों में आक्रोश है। इस आक्रोश की बानगी आज तब नजऱ आई जब सांसद देवजी पटेल के काफिले को कुछ कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बीच रास्ते में रोक दिया। काले झंडे दिखाकर उनका विरोध जताया गया। वहीं काफिले के वाहनों पर पथराव किया गया जिससे दो से तीन वाहन क्षतिग्रस्त होना सामने आया है।बताया जा रहा है कि इस उग्र प्रदर्शन से घिरे सांसद देवजी पटेल ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई और वहां से रवाना हुए। फिलहाल सांचौर पुलिस इस पूरे मामले की जान पड़ताल में जुटी है। सांसद को काले झंडे किसने दिखाए और पथराव करने वाले कौन थे ये तफ्तीश के बाद सामने आएगा।जानकारी के अनुसार सांचौर से भाजपा प्रत्याशी देवजी पटेल पर जानलेवा हमला उस वक्त हुआ जब वे सुबह पथमेड़ा से दर्शन कर लौट रहे थे। बीच रास्ते में बड़सम में कुछ लोगों का समूह उनके काफिले के सामने आ गया। इनमेंसे कुछ ने हाथों में सांसद विरोधी तख्तियां थामी हुईं थीं, तो कुछ ने काले झंडे रखे हुए थे।उग्र प्रदर्शनकारियों ने सांसद के वाहन को चारों तरफ से घेर लिया और आगे जाने नहीं दिया। इस दौरान सांसद विरोधी जमकर नारेबाजी हुई। सांसद को बहुत मुश्किल से जान बचाकर वहां से जाना पड़ा। इसके बाद सांसद ने इस पूरेघटनाक्रम की शिकायत सांचोर पुलिस से की।जानें कौन हैं सांसद देव जी पटेल–जालोर-सिरोही लोकसभा सीट से भाजपा सांसद वर्ष 2009 में जालोर-सिरोही संसदीय क्षेत्र से पहली बार जीते सांसद चुनाववर्ष 2014 में पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री व जालोर से 3 बार सांसद रहे बूटा सिंह को दी शिकस्त वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर बनाई सांसद बनने की हैट्रिक जन्म 25 सितम्बर 1976 जाजूसन, सांचौर में हुआ


Share News

editor October 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?