जयपुर। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार लगातार अपने कार्यों से लोगों को अपनी ओर खींचने में लगी है। हालांकि, बीजेपी ने भी इस बार बड़े खेल का प्लान किया है। यही वजह है कि पार्टी ने सीएम फेस को लेकर पत्ते नहीं खोले। इस बीच चुनावी समर में कौन बाजी मारेगा इसे लेकर एबीपी-सीवोटर का सर्वे सामने आया। जिसके आंकड़े सीएम गहलोत को परेशान कर सकते हैं।
