Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची कभी भी आ सकती है: बीकानेर पूर्व के प्रत्याशी की सूची में नाम
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची कभी भी आ सकती है: बीकानेर पूर्व के प्रत्याशी की सूची में नाम
जयपुरराजस्थान

भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची कभी भी आ सकती है: बीकानेर पूर्व के प्रत्याशी की सूची में नाम

editor
editor Published September 26, 2023
Last updated: 2023/09/26 at 10:12 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है। पार्टी ने दो दर्जन विधानसभा से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं।
रिवारवाद को न जीताऊ प्रत्याशियों को हां, रूक्क के तरह ही राजस्थान में टिकट बांटेगी साल के अंत में होने वाले 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव के लिए भले ही चुनाव आयोग ने किसी प्रकार की घोषणा न की हो। लेकिन भारतीय जनता पार्टी अभी से चुनाव की तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले हो रहे इन चुनावों को भाजपा सेमीफाइनल के तौर पर देख रही है। चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी खुद केंद्रीय नेतृत्व कर रहा है।सोमवार को प्रधानमंत्री मोदी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में पार्टी के लिए प्रचार किया। क्करू के भोपाल दौरे के बाद सोमवार रात को पार्टी ने मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी। वहीं, पार्टी मध्य प्रदेश के तर्ज पर राजस्थान में टिकट देने जा रही है। इस बात का संकेत पार्टी की ओर से पहले ही दे दिया गया है।कभी भी हो सकता है प्रत्याशियों के नाम का एलान मध्य प्रदेश के बाद अब राजस्थान में भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची कभी भी जारी हो सकती है। पार्टी ने दो दर्जन विधानसभा से अधिक सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इन नामों पर प्रदेश कोर कमेटी में बनी सहमति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी सहमति जताई है। भाजपा प्रत्याशियों की पहली सूची में अधिकांश उन सीटों को शामिल कर रही है, जिस पर उसकी स्थिति मजबूत है। साथ ही करीब पांच से छह सबसे कमजोर मानी जाने वाली सीटों पर भी प्रत्याशियों के नाम पहली सूची में जारी हो सकते हैं।दो हफ्ते पहले सौंपी गई थी प्रत्याशियों की सूची भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने कोर कमेटी में शामिल नेताओं से करीब दो हफ्ते पहले 65 सीटों पर संभावित प्रत्याशियों के नामों की सूची मांगी थी। इन नेताओं ने अपनी-अपनी सूची नेतृत्व को सौंपी थी। इनमें से दो दर्जन सीटों बूंदी, कोटा दक्षिण, लाडपुरा, रामगंजमंडी,झालारापाटन, खानपुर, आसिंद, भीलवाड़ा, विधाधर नगर, सांगानेर, उदयपुर, राजसमंद, अजमेर उत्तर और अजमेर दक्षिण, ब्यावर, बीकानेर पूर्व, रतनगढ़, अलवर शहर, सोजत, पाली, बाली, सूरसागर, चौमू, फुलेरा और झोटवाड़ा सीटों पर मजबूत स्थिति में है।
पहली लिस्ट में होगा धुरंधरों का नाम कोर कमेी के एक नेता ने बताया कि लोकसभा सांसद सांसद दीया कुमारी, सुखबीर सिंह जौनापुरिया और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को विधानसभा चुनाव लड़वाने पर लगभग सहमति बन गई है। सूत्रों के अनुसार, पहली सूची में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, प्रतिपक्ष के नेता राजेंद्र राठौड़, उप नेता सतीश पूनिया, किरोड़ी लाल मीणा व दीया कुमारी के नाम शामिल होंगे।
परिवारवाद को न जीताऊ प्रत्याशियों को हां पार्टी आगामी चुनाव में किसी भी हाल में परिवारवाद को बढ़ावा नहीं देना चाहती। कोर कमेटी के एक सदस्य ने बताया राष्ट्रीय नेतृत्व से साफ निर्देश है कि किसी भी सांसद या वरिष्ठ नेता के स्वजन को टिकट नहीं दिया जाएगा इसको लेकर तर्क दिया जा रहा है कि 2018 के चुनाव में भाजपा ने 15 सीटों पर नेताओं के स्वजनों को टिकट दिया था। इनमें से तीन ही जीत सके, बाकी एक दर्जन सीट हार गए थे। ऐसे में पार्टी का मानना है कि मतदाता परिवारवाद को पसंद नहीं करते हैं।


Share News

editor September 26, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर
वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान का बीकानेर में शुभारम्भ
बीकानेर
पीबीएम अस्पताल में जटिल हार्ट ब्लॉकेज का सफल इलाज
बीकानेर
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का बीकानेर में भव्य स्वागत
बीकानेर
सुजानदेसर में घर के अंदर युवक का शव मिला, जांच शुरू
बीकानेर
अमित शाह के बीकानेर दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा कड़ी
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान में स्कूलों की गर्मी छुट्टियां बढ़ीं, 29 जून से खुलेंगे विद्यालय

Published May 23, 2026
राजस्थान

राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी, 7 जिलों में हीटवेव अलर्ट जारी

Published May 23, 2026
राजस्थान

बीकानेर में कृषि विभाग की बैठक, खरीफ तैयारी और योजनाओं की समीक्षा

Published May 22, 2026
राजस्थान

राजस्थान हाईकोर्ट का आदेश, 31 जुलाई तक होंगे पंचायत-निकाय चुनाव

Published May 22, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?