Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मंगलवार को गणपति स्थापना के दो ही मु़हूर्त, किस समय होगी गणेश पूजन
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > धार्मिक > मंगलवार को गणपति स्थापना के दो ही मु़हूर्त, किस समय होगी गणेश पूजन
धार्मिकबीकानेर

मंगलवार को गणपति स्थापना के दो ही मु़हूर्त, किस समय होगी गणेश पूजन

editor
editor Published September 18, 2023
Last updated: 2023/09/18 at 3:50 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

पुराणों के मुताबिक गणेश जी का जन्म भादौ की चतुर्थी को दिन के दूसरे प्रहर में हुआ था। उस दिन स्वाति नक्षत्र और अभिजीत मुहूर्त था। ऐसा ही संयोग 19 सितंबर को बन रहा है। इन्हीं तिथि, वार और नक्षत्र के संयोग में मध्याह्न यानी दोपहर में जब सूर्य ठीक सिर के ऊपर होता है, तब देवी पार्वती ने गणपति की मूर्ति बनाई और उसमें शिवजी ने प्राण डाले थे।
इस बार गणेश स्थापना पर मंगलवार का संयोग बन रहा है। विद्वानों का कहना है कि इस योग में गणपति के विघ्नेश्वर रूप की पूजा करने से इच्छित फल मिलता है। गणेश स्थापना पर शश, गजकेसरी, अमला और पराक्रम नाम के राजयोग मिलकर चतुर्महायोग बना रहे हैं।
इस दिन स्थापना के साथ ही पूजा के लिए दिनभर में सिर्फ दो मुहूर्त रहेंगे। वैसे तो दोपहर में ही गणेश जी की स्थापना और पूजा करनी चाहिए। समय नहीं मिल पाए तो किसी भी शुभ लग्न या चौघडिय़ा मुहूर्त में भी गणपति स्थापना की जा सकती है।
गणेश स्थापना और पूजा न कर पाएं तो क्या करें

मंगलवार को अलग अलग समय में गणेश पूजन होगा जिसमें
घर में स्थापना
सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक
सुबह 11.25 से दोपहर 2 बजे तक
दुकान, ऑफिस में
सुबह 10 बजे से 11.25 तक
दोपहर 12 बजे से दोपहर 1.20 तक पूजन होगा।
पूरे गणेशोत्सव में हर दिन ऊँ गं गणपतयै नम: मंत्र का जाप करने से भी पुण्य मिलता है। सुबह नहाने के बाद गणेशजी का मंत्र पढक़र प्रणाम कर के ऑफिस-दुकान या किसी भी काम के लिए निकलना चाहिए।
गणेश जी की मूर्ति से जुड़ी जरूरी बातें
1. गंगा या किसी भी पवित्र नदी की मिट्टी के साथ शमी या पीपल के जड़ की मिट्टी से मूर्ति बना सकते हैं। जहां से भी मिट्‌टी लें, वहां ऊपर से चार अंगुल हटाकर, अंदर की मिट्टी इस्तेमाल करें।
2. मिट्टी के अलावा गाय के गोबर, सुपारी, सफेद मदार की जड़, नारियल, हल्दी, चांदी, पीतल, तांबा और स्फटिक से बनी मूर्तियों की भी स्थापना कर सकते हैं।
3. मिट्टी में स्वाभाविक पवित्रता होती है। इसमें भूमि, जल, वायु, अग्नि और आकाश के अंश होने से ये पंचतत्वों से बनी होती है। देवी पार्वती ने भी मिट्टी का ही पुतला बनाया था, फिर शिव जी ने उसमें प्राण डाले। वो ही गणेश बने।
4. घर में हथेली भर के गणेशजी स्थापित करने चाहिए। ग्रंथों के माप के मुताबिक मूर्ति 12 अंगुल यानी तकरीबन 7 से 9 इंच तक की हो। इससे ऊंची घर में नहीं होनी चाहिए। मंदिरों और पंडालों के लिए ऐसा कोई नियम नहीं है। बैठे हुए गणेश घर में और खड़े गणपति ऑफिस, दुकान, कारखानों के लिए शुभ होते हैं।
5. पूर्व, उत्तर या ईशान कोण में ( उत्तर-पूर्व के बीच ) मूर्ति रखें। ब्रह्म स्थान यानी घर के बीच में खाली जगह पर भी स्थापना कर सकते हैं। बेडरूम में, सीढिय़ों के नीचे और बाथरुम के नजदीक मूर्ति स्थापना न करें।


Share News

editor September 18, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत दो आरोपी चिट्टे सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज
बीकानेर
जसरासर में खेत पर करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत
बीकानेर
महाजन में खेत से मिले जिंदा बम को सेना ने किया निष्क्रिय
बीकानेर
जेल से रिहाई के बाद बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान युवक की मौत
बीकानेर
श्रीकोलायत में खाद्य तेल से भरा ट्रक पलटा, बड़ा हादसा टला
बीकानेर
बीकानेर में ड्रोन तस्करी पर सख्ती, आईजी ने दिए कड़े निर्देश
बीकानेर
बीकानेर में एनर्जी ड्रिंक की जांच, 28 हजार से अधिक कैन सीज
बीकानेर
बीकानेर पीबीएम में प्रसूता की हालत गंभीर, वेंटिलेटर पर भर्ती
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

ऑपरेशन नीलकंठ के तहत दो आरोपी चिट्टे सहित गिरफ्तार, मामला दर्ज

Published July 7, 2026
बीकानेर

जसरासर में खेत पर करंट लगने से किशोर की दर्दनाक मौत

Published July 7, 2026
बीकानेर

महाजन में खेत से मिले जिंदा बम को सेना ने किया निष्क्रिय

Published July 7, 2026
बीकानेर

जेल से रिहाई के बाद बिगड़ी तबीयत, उपचार के दौरान युवक की मौत

Published July 7, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?