Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: कांग्रेस के 33 सीटों पर चेहरे बदलने की मंजूरी, विधायक व मंत्री शामिल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > जयपुर > बडी खबर: कांग्रेस के 33 सीटों पर चेहरे बदलने की मंजूरी, विधायक व मंत्री शामिल
जयपुरराजनीतिराजस्थान

बडी खबर: कांग्रेस के 33 सीटों पर चेहरे बदलने की मंजूरी, विधायक व मंत्री शामिल

editor
editor Published September 17, 2023
Last updated: 2023/09/17 at 10:05 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

जयपुर। प्रदेश में मिशन रिपीट् का लक्ष्य लेकर चल रही कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में किसी भी तरह की रियायत बरतने के मूड में नहीं दिख रही। हालांकि, गहलोत सरकार की योजनाओं के दम पर कांग्रेस नेताओं का मानना है कि एंटीइंकम्बेंसी इस बार नहीं है।लेकिन विधानसभा सीट वार अब तक कराए गए 5 सर्वे में 80 सीटों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ऐसे में संबंधित मंत्रियों-विधायकों के क्षेत्रों में एंटीइंकम्बेंसी कम करने के लिए पार्टी चेहरे बदलना चाहती है।सूत्रों का कहना है कि आलाकमान ने फिलहाल उन 33 सीटों पर चेहरे बदलने की मंजूरी दी है, जहां सर्वे में पार्टी की सीधे-सीधे हारने की रिपोर्ट आई है। इनमें 2 कैबिनेट मंत्री, 2 राज्यमंत्री, 22 विधायक और 7 पूर्व प्रत्याशी शामिल हैं।

इन सभी के टिकट काटकर नए चेहरे मैदान में उतारने की शीर्ष नेतृत्व ने मंजूरी दे दी है। हालांकि कुछ मामलों में टिकट संबंधित उम्मीदवार के परिवार में से ही किसी को दिए जा सकते हैं।

अब तक 5 सर्वे, इनमें 5-5 नए नामों पर भी राय ली गई

कांग्रेस इस साल की शुरुआत से ही विधानसभा सीट वार सर्वे करा रही है। एआईसीसी सहित माइंड शेयर (सुनील कोणुगुलू) और डिजाइन बॉक्स्ड (नरेश अरोड़ा) के जरिए अब तक कुल 5 सर्वे हो चुके हैं। इनमें मौजूदा विधायकों, पूर्व प्रत्याशियों की मौजूदा स्थिति के अलावा 5-5 नए नामों पर भी राय ली गई।

- Advertisement -

पिछली बार : कांग्रेस ने 100 टिकट काटे थे, इनमें से 10 संबंधित परिवार में ही दिए थे

वर्ष 2013 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को करारी हार मिली थी। ऐसे में 2018 यानी पिछले चुनाव में पार्टी ने लगभग 100 टिकट काटे थे। इनमें से 10 टिकट संबंधित परिवार में से ही किसी को दिए थे। इस बार कांग्रेस सत्ता में है लेकिन विधायकों और मंत्रियों को लेकर एंटीइंकम्बेंसी के कारण पार्टी टिकट बदलना चाहती है।


Share News

editor September 17, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

बीकानेर में स्कूटी की डिग्गी से 70 करोड़ की हेरोइन बरामद
बीकानेर
जेईई मेंस रिजल्ट में सिंथेसिस के छात्रों का शानदार प्रदर्शन
बीकानेर
बीकानेर कोटगेट-सांखला फाटक प्रोजेक्ट को 57 करोड़ मंजूरी
बीकानेर
केदारनाथ धाम के कपाट खुले, यात्रा शुरू, नियम सख्त लागू
देश-दुनिया
आज का राशिफल: सभी राशियों के लिए खास अवसर और सकारात्मक संकेत
राशिफल
पूगल में संदिग्ध हादसा, युवक के बैग से हेरोइन बरामद
बीकानेर
पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में ओबीआरसी क्लिनिक शुरू, बिना ऑपरेशन इलाज संभव
बीकानेर
अतिक्रमण हटाने में बाधा पर सजा, चार दोषी करार
बीकानेर

You Might Also Like

राजस्थान

राजस्थान स्कूलों में पासबुक पर लगी रोक हटी, पढ़ाई को मिली राहत

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान में बढ़ी गर्मी: कई शहरों में 40°C पार, हीटवेव अलर्ट

Published April 21, 2026
राजस्थान

राजस्थान कर्मचारियों का डीए बढ़ने के संकेत, 60% तक पहुंच सकता – Rajasthan News

Published April 19, 2026
राजस्थान

गहलोत का मोदी पर हमला, लोकसभा भंग करने की दी चुनौती – Rajasthan News

Published April 19, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?