Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: बडी खबर: फायरिंग के मामले मे लापरवाही बरतने पर सिपाही को किया निलंबित
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > बडी खबर: फायरिंग के मामले मे लापरवाही बरतने पर सिपाही को किया निलंबित
बीकानेर

बडी खबर: फायरिंग के मामले मे लापरवाही बरतने पर सिपाही को किया निलंबित

editor
editor Published September 12, 2023
Last updated: 2023/09/12 at 9:04 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। बीकानेर से दिल्ली रूट पर चलने वाली बस के चालक पर फायरिंग के मामले में सदर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं घटनास्थल पर मौके पर तैनात सिपाही व होमगार्ड की लापरवाही मानते हुए सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) दीपक शर्मा ने बताया कि जस्सूसर गेट निवासी सुरेन्द्र पुत्र गोकुलसिंह राजपूत, राकेश पुत्र रामकुमार माली एवं पुखराज पुत्र बनवारी कुम्हार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। वारदात में उपयोग ली गई कैम्पर गाड़ी जब्त कर ली है। आरोपी सुरेन्द्र के खिलाफ चार, पुखराज के खिलाफ दो एवं राकेश पर एक आपराधिक मामला पहले से दर्ज है।
कंधे के पीछे हड्डी में फंसी गोली
चिकित्सकों के मुताबिक घायल रामसिंह के कंधे के पीछे हड्डी में गोली फंसी है। उसकी सभी जरूरी जांचें कराई गई हैं। मंगलवार को ऑपरेशन किया जाएगा। फिलहाल, उसकी हालत खतरे से बाहर है। मरीज को ऑब्जर्वेशन में रखा गया है।रोडवेज बस में चालक रामसिंह अनुबंधित और परिचालक लेखराम स्थाई कर्मचारी है।
लापरवाही पर यातायात थाने का सिपाही निलंबित
बीकानेर रेंज पुलिस महानिरीक्षक ओमप्रकाश ने म्यूजियम सर्किल पर घटना के दौरान वहां तैनात सिपाही व होमगार्ड की लापरवाही मानी। यातायात पुलिस थाने में सिपाही सत्यनारायण पुत्र चोरुलाल को निलंबित कर दिया। आईजी का कहना है कि पुलिस की मौजूदगी में बदमाश वारदात कर रहे हैं, यह गंभीर है। ड्यूटी के प्रति लापरवाही बरतने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यह है मामला
बीकानेर आगार की बीकानेर से दिल्ली वाया झुंझुनूं रूट पर रोडवेज बस चलती है। वहीं उदयपुर वाटी से एक निजी बस झुंझुनूं होकर बीकानेर आती है। सवारियों को लेकर रतनगढ़ में रोडवेज बस चालक-परिचालक के साथ निजी बस के चालक-परिचालक का विवाद हो गया। रोडवेज बस जब बीकानेर पहुंची, तो निजी बस वालों ने अपने साथियों को बुला लिया। चौपहिया वाहन में आए बदमाशों ने म्यूजियम सर्किल पर रोडवेज बस पर फायरिंग की, जिससे गोली बस चालक के पीछे कंधे पर लगी।मुख्यालय को अवगत करा दिया है


Share News

editor September 12, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

Published May 27, 2026
बीकानेर

मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Published May 27, 2026
बीकानेर

सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा

Published May 27, 2026
बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?