Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: शहर में चोरों का आंतक, कही जाये बाहर तो संभल कर जाये चोरों की निगाहें आपके घर पर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > शहर में चोरों का आंतक, कही जाये बाहर तो संभल कर जाये चोरों की निगाहें आपके घर पर
बीकानेरराजस्थान

शहर में चोरों का आंतक, कही जाये बाहर तो संभल कर जाये चोरों की निगाहें आपके घर पर

editor
editor Published September 11, 2023
Last updated: 2023/09/11 at 5:17 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर. शहर में चोरों का कहर बरप रहा है। चोर हर दिन वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ताजा घटनाएं मुक्ताप्रसाद नगर थाना इलाके में हुईं, जहां दो घरों में चोरों ने सेंधमारी की। चोर यहां से लाखों रुपए के जेवर व नकदी ले गए। एक घर में दिन-दहाड़े चोरी की, जबकि दूसरे घर का मालिक दो दिन बाद घर आया, तो वारदात का पता चला। पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी के फुटेज खंगाल रही है। साथ ही संदिग्धों को पकड़ कर पूछताछ कर रही है।
कुछ ही घंटों मेंं यहां से उड़ाया लाखों का माल मुक्ताप्रसाद नगर थाना पुलिस के अनुसार सेक्टर 9/55 निवासी वासुदेव सोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि आठ सितंबर की दोपहर वह तीन बजे पीबीएम अस्पताल गया था। उसके बेटे की बहू भर्ती थी। वापस शाम को आठ बजे घर आया, तब देखा कि सीढिय़ों का दरवाजा टूटा हुआ है। अलमारी का सामान बिखरा हुआ था। आलमारी में से सोने का जड़ाऊ हार 150 ग्राम, सोने की चार अंगूठी, सोने का मंगलसूत्र 45 ग्राम एवं 85 हजार रुपए नकदी गायब थे।परिवार सहित गए थे गांव
दूसरा मामला मुक्ताप्रसाद नगर सेक्टर 13/297 निवासी चिरंजीलाल शर्मा के घर का है। उन्होंने बताया कि वह परिवार के साथ तीन दिन से गांव गया हुआ था। नौ सितंबर को आया, तो देखा घर के ताले टूटे हुए थे। घर का सारा सामान बिखरा हुआ था। चोर घर से सोने का हार सेट, दस अंगूठी, रखड़ी सेट, नोज पिन छह, पायल चार नग, सोने की चेन दो, मंगलसूत्र, चांदी 150 ग्राम चुरा ले गए। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पूर्व में चोरी के मामलों में गिरफ्तार आरोपियों से भी पूछताछ कर रही है।.तो फिर क्या करें, बचाव क्या है अव्वल तो घर को अकेला छोड़ कर न जाएं। संभव हो तो किसी को संभलवा कर तब ही घर छोड़ें। भले ही कुछ घंटे के लिए घर से निकल रहे हों। नौकरों को जांच-पड़ताल करके और पूरी तरह ठोंक बजा कर ही काम पर रखें। उनके सामने गतिविधियों या कार्यक्रमों का जिक्र न करें। खासतौर से शादी-ब्याह में अथवा कहीं दूर जाने की स्थिति में पुलिस को जानकारी दें। संभव हो, तो निजी सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग ले सकते हैं। हालांकि, उसमें थोड़ा खर्च आ सकता है, लेकिन आपकी लाखों की संपत्ति बच जाएगी। सीसीटीवी कैमरे लगवा कर रखें और उसका एक्सेस अपने अलावा दो-तीन और लोगों को दें, जो घर के आसपास रहते हों। अलार्म सिस्टम का भी यूज कर सकते हैं। सुरक्षा उपायों में नए-नए शोध हो रहे हैं। उनको आजमाएं। नए उपकरण लगवाएं। ध्यान रखें आपकी गतिविधियों की जानकारी पड़ोसी को भी न हो, तो बेहतर है। अगर जाना जरूरी हो, तो पड़ोसी को भरोसे में लेकर घर उसे भी संभलवा कर जा सकते हैं। घर के अंदर जेवरात और नकदी न रखें। बैंक लॉकर का इस्तेमाल कर सकते हैं।


Share News

editor September 11, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार
बीकानेर
बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत
बीकानेर
बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू
बीकानेर
संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी
बीकानेर
सीएनजी के दाम फिर बढ़े, पेट्रोल-डीजल पहले से महंगे
बीकानेर
सिंथेसिस एवं एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बीकानेर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ प्रभावशाली सेमिनार
बीकानेर शिक्षा
बीकानेर: शेल्टर होम से लौटने के बाद नाबालिग फिर लापता
बीकानेर
ट्रंप ने पीएम मोदी की खुलकर की तारीफ, भारत पर जताया पूरा भरोसा
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी ज्योतिष अकाउंट से ठगी करने वाला आरोपी जयपुर से गिरफ्तार

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर बॉर्डर से अमित शाह करेंगे वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम की शुरुआत

Published May 26, 2026
बीकानेर

बीकानेर से दिल्ली फ्लाइट जून से नए समय पर शुरू

Published May 26, 2026
बीकानेर

संविदा शिक्षकों को अब उच्च अध्ययन के लिए मिलेगी एनओसी

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?