Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम: मतदान केंद्रों पर आयोजित हुए विशेष शिविर
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम: मतदान केंद्रों पर आयोजित हुए विशेष शिविर
बीकानेर

मतदाता सूचियों का पुनरीक्षण कार्यक्रम: मतदान केंद्रों पर आयोजित हुए विशेष शिविर

editor
editor Published September 10, 2023
Last updated: 2023/09/10 at 6:09 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण कार्यक्रम (द्वितीय) के तहत रविवार को जिले के 1627 मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित हुए। इस दौरान प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ उपस्थित रहे। मतदान केंद्रों पर प्रारूप मतदाता सूचियां आमजन के अवलोकनार्थ रखी गई। वहीं मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और संशोधन के आवेदन भी लिए गए। इस दौरान निर्वाचन आयोग द्वारा 80 वर्ष से अधिक आयु और दिव्यांग मतदाताओं के लिए प्रारंभ की गई होम वोटिंग व्यवस्था की जानकारी भी दी गई।
जिला निर्वाचन अधिकारी भगवती प्रसाद कलाल ने उदासर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ द्वारा की जा रही कार्यवाही की जानकारी ली। मतदान केंद्रों पर मतदान दिवस पर उपलब्ध करवाई जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं का फीडबैक भी लिया। उन्होंने कहा कि विशेष शिविरों के दौरान प्राप्त आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी प्रकार की कोताही नहीं हो। उन्होंने विशेष शिविरों में आए आमजन से बातचीत की और उन्हें वोटर हेल्प लाइन सहित अन्य ऐप की जानकारी दी। वहीं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रतिभा देवठिया, बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी जगदीश प्रसाद गौड़, नगर विकास न्यास सचिव मुकेश बारठ, बीकानेर तकनीकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव यशपाल आहूजा ने जिले के अलग-अलग स्थान पर आयोजित विशेष शिविरों का निरीक्षण किया। उधर सभी उपखंड अधिकारियों और अन्य अधिकारियों ने भी अपने अपने क्षेत्र के विशेष शिविर देखे और प्रत्येक पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में जुड़वाने का आह्वान किया।


Share News

editor September 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल

Published May 27, 2026
बीकानेर

मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत

Published May 27, 2026
बीकानेर

सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा

Published May 27, 2026
बीकानेर

खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन

Published May 26, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?