Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: ऊर्जा मंत्री ने 9 किलोमीटर रोड नवीनीकरण कार्य का किया शिलान्यास कार्य पर खर्च होंगे 1 करोड़ 50 लाख रुपए
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > ऊर्जा मंत्री ने 9 किलोमीटर रोड नवीनीकरण कार्य का किया शिलान्यास कार्य पर खर्च होंगे 1 करोड़ 50 लाख रुपए
बीकानेरराजस्थान

ऊर्जा मंत्री ने 9 किलोमीटर रोड नवीनीकरण कार्य का किया शिलान्यास कार्य पर खर्च होंगे 1 करोड़ 50 लाख रुपए

editor
editor Published September 10, 2023
Last updated: 2023/09/10 at 6:06 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर  मंत्री भंवर सिंह भाटी ने रविवार को मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के अन्तर्गत कोलायत विधानसभा क्षेत्र में स्वरूपदेसर से भोजूसर सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इस 9 किलोमीटर रोड के निर्माण पर 150 लाख रूपये खर्च किये जायेंगे। ऊर्जा मंत्री ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वरूपसर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि यह रोड बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी, जिसका निर्माण करवाने के लिए ग्रामीणों ने मांग की थी। उन्होंने कहा कि अब इस सड़क का नवीनीकरण करवा कर आवागमन सुगम बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस 9 किलोमीटर रोड पर एक करोड 50 रुपए खर्च होंगे। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए की सड़क निर्माण में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। उन्होंने कहा कि यह सिंगल रोड है और इस पर भारी वाहन भी चलेंगे, इसलिए मजबूत रोड बननी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र के विकास के लिए मजबूत सड़के होना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि पलाना-सूजासर, सूजासर से गीगासर- केसरदेसर जाटान 18 किलोमीटर रोड बन चुकी है। उन्होंने बताया कि कोलायत विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपए के लागत से सड़कों का नवीनीकरण व सुदृढ़ीकरण आदि के कार्य हुए हैं। क्षेत्र में चिकित्सा, शिक्षा, पानी-बिजली के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। पिछड़ी विधानसभा के रूप में पहचान रखने वाले कोलायत को अब विकसित विधानसभा क्षेत्र के रूप में पहचान बनी है। उन्होंने कहा कि पिछले साढे चार साल में कोलायत विधानसभा क्षेत्र में 2400 करोड रुपए के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं।
उन्होंने स्वरूपसर की ढाणियों में बिजली पहुंचने के लिए इनका सर्वे करने के निर्देश विद्युत विभाग के अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि एक भी ढाणी सर्वे से बचनी नहीं चाहिए। इस अवसर पर ग्रामीणों ने स्वरूपदेसर में कन्या विद्यालय खुलवाने, महात्मा गांधी अंग्रेजी मीडियम स्कूल खुलवाने, उच्च माध्यमिक विद्यालय में कृषि संकाय विषय खुलवाने, वंचित ढाणियों में विद्युतीकरण करवाने, गांव में सामुदायिक भवन बनवाने, वाटर वर्क्स के स्विच रूम को ठीक करवाने और गिरदावरी करवाने की मांग रखी। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों पर कहा कि उनकी मांगों पर सकारात्मक विचार कर निराकरण करवाने के प्रयास किए जाएंगे।
इस अवसर पर सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता कमल किशोर खत्री ने क्षेत्र में सड़कों के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी । कार्यक्रम में भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष रामनिवास गोदारा, सरपंच उदाराम मेघवाल, रूघाराम गोदारा, नारायण कस्वा, मास्टर प्रहलाद, कानाराम सियाग आदि अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इससे पहले ऊर्जा मंत्री ने स्वरूपदेसर-भोजूसर सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया।
भोजूसर जीएसएस भवन का किया लोकार्पण
ऊर्जा मंत्री भंवर सिंह भाटी ने डिस्कॉम के देशनोक उपखंड के तहत 33/11 केवी जीएसएस स्टेशन भोजूसर के भवन चारदीवारी एवं रोड निर्माण कार्य का लोकार्पण किया।
इस अवसर पर डिस्कॉम के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र सिंह मीना ने बताया कि इस जीएसएस के भवन निर्माण कार्य पर 28 लखा रुपए खर्च किए गए हैं।
इस अवसर पर मुश्ताक भाटी, रामकुमार, आसकरण उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


Share News

editor September 10, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन

Published July 12, 2026
बीकानेर

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार

Published July 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?