बीकानेर। बीते चौबीस घंटों के दौरान जिले की नोखा और पांचू पुलिस ने कार्यवाही कर नशीले पदार्थो की सप्लाई में लिप्त तीन जनों को धर दबोचा। सीओं नोखा संजय बौथरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मुखबिर की सूचना पर पांचू थाना पुलिस की टीम ने इलाके में नाकाबंदी के दौरान कार में सवार गांव माडिया निवासी मनोज पुत्र रामधन विश्रोई और जोरावरपुरा नोखा निवासी शिवराज पुत्र हेतराम विश्नोई को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 1.92 एमडी ड्रग्स,36 ग्राम स्मैक बरामद की । सीओं ने बताया कि दोनों पूछताछ इनके नेटवर्क का पता लगाया जा रहा है। वहीं नोखा पुलिस की टीम ने की रात कस्बे के वार्ड नंबर नो,सुथारों की गली में रहने वाले अरूण सारस्वत पुत्र बजरंग लाल सारस्वत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से आठ किलो डोडा पोस्त बरामद कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही दर्ज की गई है। कार्यवाही टीम में सीआई नोखा आलोकसिहं सिंह,एसआई गोपीराम,कांस्टेबल गणेश गुर्जर,मुलाराम,विक्रमसिहं,संजय, बलवीर शािमल थे।
