Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: आत्महत्या मुक्ति अभियान के तहत निषेध दिवस पर जनजागृति के लिए बाइक रैली कल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > बीकानेर > आत्महत्या मुक्ति अभियान के तहत निषेध दिवस पर जनजागृति के लिए बाइक रैली कल
बीकानेरराजस्थान

आत्महत्या मुक्ति अभियान के तहत निषेध दिवस पर जनजागृति के लिए बाइक रैली कल

editor
editor Published September 9, 2023
Last updated: 2023/09/09 at 7:02 PM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

बीकानेर। श्री शान्त क्रांति जैन श्रावक संघ के तत्वाधान में आत्महत्या मुक्ति अभियान के तहत कल आत्महत्या निषेध दिवस पर जन जागृति के लिये बाइक रैली निकाली जाएगी। पत्रकारों को जानकारी देते हुए संरक्षक पूर्व सरपंच मेघराज सेठिया ने बताया कि एसएफयू संकल्प समिति की ओर से आत्महत्या मुक्ति अभियान का एक बीड़ा उठाया गया है। जिसके अन्तर्गत कल पूरे देश में एक समय पर 51 स्थानों से बाइक रैलियां निकाली जाएगी। बीकानेर में भी जिला कलक्टर कार्यालय से यह रैली रवाना होगी। जिसको उर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी,कन्हैयालाल झंवर,जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल व एसपी तेजस्वनी गौतम हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेंगे। यह रैली पब्लिक पार्क से होती हुई शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई बागड़ी मोहल्ला स्थित ढढा कोटड़ी सम्पन्न होगी। अभियान के राष्टीय सह संयोजक क बच्छराज लूणावत ने बताया कि जैनाचार्य श्री विजय राज जी महाराज साहब ने एक साल पहले बीकानेर चातुर्मास के समय हम सभी को प्रेरणा देकर संकल्पित करवाने का अभियान शुरू करवाया था जिसे आज एक साल हो रहा है।अभियान में पिछले एक साल में पांच लाख लोगों से आत्महत्या न करने का संकल्प पत्र भरवाया जा चुका है और करीब पांच करोड़ लोगों से इस प्रकार का संकल्प पत्र भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। लूणावत ने बताया कि इस संकल्प पत्र के कारण पांच जाने बचाई जा चुकी है।जारी किये जाएंगे टोल फ्री नंबर
लूणावत ने बताया कि संकल्प समिति इस अभियान को निरंतर हर दिन हर पल इस कृत्य के निषेध के लिए प्रयासरत हैं। समिति की ओर से जल्द ही टोल फ्री नंबर की शुरूआत की जाएगी। कोई अवसाद में है व सम्पर्क करता है तो हम उसके लिए तैयार रहेंगे व सारी जानकारी गुप्त रखी जाएगी। बाइक रैली में स्कूली बच्चे भी शामिल होंगे।पोस्टर का हुआ विमोचन
इस दौरान जन जागृति बाइक रैली के पोस्टर का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर अभियान के राष्ट्रीय संयोजक बच्छराज लूणावत,राष्ट्रीय सह संयोजक संजय सांड,मेघराज सेठिया अध्यक्ष-भीनासर संघ,संपतलाल तातेड़ संरक्षक-बीकानेर संघ, प्रेम प्रकाश बांठिया, प्रकाश सेठिया,प्रत्यक्ष दसानी,केतन सेठिया,प्रभारी जयश्री बांठिया,ललिता सेठिया,सुरेंद्र डागा मौजूद थे ।


Share News

editor September 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज
बीकानेर
कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
बीकानेर
श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन
बीकानेर
सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार
बीकानेर
बीकानेर के औद्योगिक विकास और भविष्य की संभावनाओं पर हुआ मंथन
बीकानेर
बीकानेर पर्यटन को नई पहचान दिलाने का लिया संकल्प, नई कार्यकारिणी ने संभाला दायित्व
बीकानेर
15 अगस्त तक बीकानेर की सड़कों पर दौड़ेंगी 75 इलेक्ट्रिक बसें
बीकानेर
बीकानेर में विदेशी नागरिकों के ड्रग्स नेटवर्क पर कोर्ट का फैसला
बीकानेर

You Might Also Like

बीकानेर

फर्जी दस्तावेजों से किसान की बीमा राशि हड़पने का मामला दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

कोटगेट में टैक्सी चालक से मारपीट, दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Published July 12, 2026
बीकानेर

श्रीडूंगरगढ़ में बेटे पर मां की हत्या का आरोप, पुलिस ने किया डिटेन

Published July 12, 2026
बीकानेर

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी, भुजिया दुकान से नकदी और सामान पार

Published July 12, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?