Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Reading: Aaj Ka Rashifal 09 September 2023: आज इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी तिरछी नजर, होगा बड़ा असर, पढ़ें दैनिक राशिफल
Share
Aa
Aa
Khabar21
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Search
  • होम
  • बीकानेर
  • राजस्थान
  • देश-दुनिया
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • करियर
  • खेल
Follow US
Khabar21 > Blog > राशिफल > Aaj Ka Rashifal 09 September 2023: आज इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी तिरछी नजर, होगा बड़ा असर, पढ़ें दैनिक राशिफल
राशिफल

Aaj Ka Rashifal 09 September 2023: आज इन राशियों पर शनिदेव की रहेगी तिरछी नजर, होगा बड़ा असर, पढ़ें दैनिक राशिफल

editor
editor Published September 9, 2023
Last updated: 2023/09/09 at 9:48 AM
Share
SHARE
Chat on WhatsApp
Share News

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे, जिससे आपको ख़ुशी होगी। आप कुछ ऐसा करेंगे जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे और आपको फॉलो करेंगे। आप शाम तक किसी विशेष काम को पूरा करने में समय देंगे, काम का रिजल्ट भी आपके मन मुताबिक होगा। आपको किसी पुराने निवेश से काफी लाभ होगा। लवमेट्स की आज फोन पर देर तक बात होगी। अगर आप अपने बच्चें के लिए शादी का रिश्ता ढूंढ रहे हैं, तो आज आपको कोई अच्छा रिश्ता मिलेगा।

लकी रंग – सफेद

लकी नंबर – 1

- Advertisement -

वृष राशि

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आपका विश्वास बढ़ेगा आप किसी दूसरे की बातों पर ध्यान न देकर खुद पर विश्वास करेंगे। आप कोई कर्ज उतारने में सफल होंगे, आपकी मानसिक उलझन कम होगी। इस राशि की जो महिलाएं कोई जॉब करना चाहती हैं उनके लिए घरवालों से सलाह-मशवरा करने का बढ़िया दिन हैं। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, नए क्लाइंट के साथ मीटिंग होगी। दोस्तों के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं, आपका मन धार्मिक कार्यों में भी लगेगा।

लकी रंग – लाल

लकी नंबर – 8

मिथुन राशि

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आप माता की कोई इच्छा पूरी करेंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा। आपके ननिहाल पक्ष से कोई खुशखबरी मिल सकती है। कोई करीबी व्यक्ति आपसे आर्थिक मदद मांगेगा आप उसकी हर-संभव मदद करेंगे। राजनीति से जुड़े लोग आज अपना संपर्क बढ़ाने में कामयाब होंगे। टेक्सटाइल का बिजनेस कर रहे लोगों का बिजनेस बढ़ेगा, अधिक धन लाभ होने के योग बन रहे हैं। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोग आज अपने परिवार वालों से मिलने का समय निकालेंगे।

लकी रंग – हरा

लकी नंबर – 5

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी सामाजिक गतिविधि में रुचि रहेगी। आप किसी काम में बड़े-बुजुर्गों की सलाह लेंगे, आपको काफी फ़ायदा होगा। इस राशि के जो लोग प्राइवेट जॉब करते हैं उनके लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है। बिजनेस में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। किसी मित्र की हेल्प करके आप खुद को बेहतर फील करेंगे। किसी समारोह का आयोजन होगा, जिसमें आप बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। अपने डेली रूटीन में ताजे फलों और हरी सब्जियों को शामिल करें, जिससे आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

लकी रंग – गुलाबी

लकी नंबर – 3

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। पिता जी आपको कोई जिम्मेदारी भरा काम सौपेंगे जिसे बखूबी पूरा करने पर आपको शाबाशी मिलेगी, साथ ही पिता जी आपसे कुछ मन की बाते भी शेयर करेंगे। आप किसी काम को करने के लिए उत्साहित रहेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ मिलने की वजह से आज आपके घर पर एक छोटी से पार्टी का आयोजन होगा, जिससे घर में हर्ष का माहौल बनेगा लेकिन साथ ही व्यस्तता भी बनी रहेगी। आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको बहुत खुशी होगी।

लकी रंग – ब्लू

लकी नंबर – 2

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप कोई बिजनेस साझेदारी में शुरू करने का मन बनाएंगे। आपकी कोई पुरानी गलती के कारण आज आपको पछतावा होगा आप उस गलती को सुधारने का पूरा प्रयास करेंगे। माइग्रेन की समस्या के लिए आज आप किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। आपको जल्द ही आराम मिलेगा। संतान की तरफ से आप निश्चिन्त रहेंगे। खेलकूद से जुड़े लोगों को लाभ के कई मौके मिलेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। आप किसी के साथ साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

लकी रंग – काला

लकी नंबर – 9

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपका पैसा खर्च होने की वजह से आपकी आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ेगा। बेहतर होगा सोच समझकर ही पैसे खर्च करें। किसी से चल रही अनबन को आज आप बातचीत करके दूर करने की कोशिश करेंगे, आपकी यह कोशिश रंग लाएगी। बिजनेस को दूर-दराज तक फैलाने के लिए आज आप अपने सहयोगियों के साथ मीटिंग करेंगे, इससे बिजनेस को आगे बढ़ाने में आ रही समस्याएं दूर होंगी। परिवार के साथ किसी मंदिर जाएंगे जिससे परिवार में खुशियां देखने को मिलेगी। बुजुर्गों के साथ समय बिताएंगे, जिससे उनका मन प्रसन्न होगा।

लकी रंग – पीला

लकी नंबर – 1

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आपका मनोबल बढ़ा हुआ रहेगा, जिससे आप नई-नई चीजें सीखने का प्रयास करेंगे। आप अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करेंगे। किसी मेहमान के घर पर आने से बच्चों में उत्साह दिखेगा। अपने बेटे के अच्छे करियर के लिए आपको अपना निवास स्थान बदलना पड़ सकता है। नए स्थान पर आपका बिजनेस ग्रो करेगा और आपके बेटे की करियर में उन्नति होगी। इस राशि के कांट्रेक्टर के लिए आज का दिन धन लाभ देने वाला है। लवमेट्स के साथ चल रही अनबन आज बात करके दूर करेंगे।

लकी रंग – मैरून

लकी नंबर – 1

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको एक से अधिक स्त्रोत से धन लाभ होगा, जिससे आपकी खुशियां दोगुनी हो जाएंगी। जीवनसाथी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करने से आपके रिश्ते में मिठास आएगी। आप आपका मन किसी खाने के किसी नयी डिश को बनाने को करेगा और ऑनलाइन उस डिश की रेसिपी सीखेंगी। ऑफिस में आपके काम करने के तरीके को देखकर आपके विरोधी भी आश्चर्य होंगे। सब लोग आपके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों की तारीफ करेंगे। बिजनेस में अच्छा लाभ कमाने के लिए आप नई से नई तकनीकी का उपयोग करेंगे।

लकी रंग – पर्पल

लकी नंबर – 1

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप किसी बात को लेकर गुस्सा होने से बचेंगे तो आपका काम अच्छे से पूरा हो जाएगा। ऑफिस में किसी काम को पूरा करने में आपको थोड़ी अधिक मेहनत करनी पड़ेगी। समाज में आपका दायरा बढ़ेगा, आपकी नई प्रतिभा लोगों के सामने आएगी, लोग आपका सम्मान करेंगे। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। नया घर लेने का मन बनाएंगे।

लकी रंग – गोल्डन

लकी नंबर – 2

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आपके बेटे को करियर से सम्बंधित कोई अच्छी सूचना मिलेगी आपके घर में रौनक बढ़ जाएगी। आपको गर्व महसूस होगा। आपके घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम होगा, जिसको लेकर घर के सभी सदस्य उत्साहित होंगे। आप कार्यक्षेत्र में अपने अनुभव से किसी रुके हुए कार्य को पूरा कर लेंगे। आपकी मधुर भाषा के प्रयोग से लोग आपके कायल हो जाएंगे। आपके धन-धान्य में वृद्धि होगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग आज कैंसिल हो सकती है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

लकी रंग – पीच

लकी नंबर – 4

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका बहुत दिनों से रुका धन वापस मिलने से आर्थिक समस्याएं दूर होंगी। आपके ससुराल से कोई व्यक्ति आपसे मिलने घर आ सकता है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में कुछ बदलाव करेंगे ये बदलाव आपकी सफलता का मार्ग खोलेगा। घर की जिम्मेदारी आज आपके कन्धों पर होगी जिसे आप ख़ुशी-ख़ुशी पूरा करेंगे। आप किसी इम्पोर्टेन्ट काम में बहुत हद तक सफल रहेंगे। ऑफिस के कार्य से आज आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है।

लकी रंग – ब्राउन

लकी नंबर – 9


Share News

editor September 9, 2023
Share this Article
Facebook TwitterEmail Print

Latest Post

हर्षिता पंचारिया ने राज्य स्तरीय बॉक्सिंग में जीता सिल्वर मेडल
बीकानेर
मॉडर्न मार्केट में हादसा, छठी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत
बीकानेर
ईरान ने बढ़ाई सैन्य तैयारी, होर्मुज स्ट्रेट बना बड़ा दांव
देश-दुनिया
राजस्थान में बदलेगा मौसम, बीकानेर में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी
राजस्थान
सर्वोदय बस्ती में पानी संकट पर लोगों का फिर फूटा गुस्सा
बीकानेर
खेजड़ी पौधारोपण कर अमित शाह ने बिश्नोई समाज को किया नमन
बीकानेर
भेड़-बकरियों से भरा ट्रक पलटा, एक दर्जन जानवरों की मौत
बीकानेर
बीकानेर के नमकीन उद्योगों को अब मिलेगा अनुदान लाभ
बीकानेर

You Might Also Like

राशिफल

आर्द्र नक्षत्र में शुक्र प्रवेश, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

Published May 21, 2026
राशिफल

शनि जयंती पर करें ये उपाय, मिलेगा शनि दोष से छुटकारा

Published May 16, 2026
राशिफल

अक्टूबर तक इन राशियों पर शनि का असर, बढ़ेंगी परेशानियां

Published May 12, 2026
राशिफल

शनि जयंती 2026 पर बनेगा केदार योग, 4 राशियों को लाभ

Published May 8, 2026
Khabar21
Follow US

© Copyright 2022, All Rights Reserved Khabar21 | Designed by Uddan Promotions Pvt. Ltd.

  • About Us
  • Contact Us
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
1520138487750

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?